हरिपुर की महेबा वन बीट में खैर के 17 पेड़ों पर चलाई कुल्हाड़ी, पुलिस ने दर्ज की एफआइआर Kangra News
Tree Trimming वन विभाग की महेवा बीट के तहत आरक्षित भूमि पर खैर के 17 पेड़ काटे जाने पर पुलिस थाना हरिपुर में मामला दर्ज हुआ है।
हरिपुर, जेएनएन। वन विभाग की महेवा बीट के तहत आरक्षित भूमि पर खैर के 17 पेड़ काटे जाने पर पुलिस थाना हरिपुर में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार वन रक्षक महेवा बीट प्रभारी सोनिका शर्मा ने पुलिस को शिकायत सौंपी है कि जब वह बीते दिन वन खंड अधिकारी सहित गश्त पर थे तो वहां पर एक पेड़ खैर का कटा हुआ पाया। इसके बाद जंगल में छानबीन की तो खैर के अन्य पेड़ भी कटे हुए दिखे। इस पर उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस थाना हरिपुर से आइओ ने मौका देखा है।
बताया जा रहा है कि खैर के कुछ पेड़ों के मोछे रिकवर कर लिए गए हैं। डीएफओ देहरा राजकुमार डोगरा ने बताया कि इस संबंध में पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। तीन ट्रॉलियां लकड़ी की कब्जे में ली हैं। डीएसपी देहरा रणधीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन जारी है।
ज्वालामुखी में चोरी के आरोप में गिरफ्तार आरोपित रिमांड पर
पुलिस ने शहर में हुई चोरियों के आरोप में गिरफ्तार तीनों आरोपितों को शनिवार को अदालत में पेश किया। यहां से इन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस इनसे पूछताछ में पता लगाएगी कि शहर में पिछले माह हुई चोरी की वारदातों में कहीं इनका हाथ तो नहीं है। डीएसपी तिलकराज शांडिल ने गांव अलीगंज तहसील व जिला एटा उत्तर प्रदेश के अली मोहम्मद, सुलेमान व जमील को रिमांड मिलने की पुष्टि की है।
टकराला में देवर-देवरानी ने भाभी को पीटा
टकारला गांव में घरेलू विवाद के चलते देवर ने पत्नी के साथ मिलकर अपनी भाभी की पिटाई कर डाली। पुलिस थाना अम्ब में दी शिकायत में टकारला निवासी सुदेश कुमारी ने कहा उसके दो बेटे हैं और पति करीब छह साल से बीमारी के कारण बिस्तर पर है। नका परिवार और उनके देवर का परिवार संयुक्त मकान में रहते हैं। आरोप लगाया कि देवर मकान के अपने हिस्से को तोडऩा चाहता है। 25 जनवरी को उसने मकान को तोडऩे के लिए मिस्त्री लगाए थे जिसके बाद उन्होंने कोर्ट से स्टे लेकर इनको नोटिस भेजा। शुक्रवार रात को करीब आठ बजे देवर और देवरानी उनके आंगन में आए और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। बेटा जब बीच बचाव करने आया तो आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट की। थाना प्रभारी अम्ब गौरव भारद्वाज ने बताया पीडि़त महिला की शिकायत के आधार पर उसका मेडिकल करवाने के बाद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।