तीन माह बाद मैक्लोडगंज में फिर लौटी रौनक
तीन माह बाद मैक्लोडगंज में फिर रौनक लौट आई है। होटलों के 70 फीसद कमरे बुक हैं।
संवाद सहयोगी, धर्मशाला : तीन माह बाद मैक्लोडगंज में फिर रौनक लौट आई है। होटलों के 70 फीसद कमरे बुक हैं। पर्यटकों का पहाड़ की तरफ रुख करने से होटलियरों के साथ पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को भी राहत मिली है। मैक्लोडगंज में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा व जम्मू-कश्मीर सहित अन्य राज्यों के पर्यटक भी पहुंचे हैं। वे मैक्लोडगंज के साथ धौलाधार की वादियों को निहार रहे हैं।
12 जुलाई को मूसलधार बारिश होने से भागसूनाग के नाले के पानी का बहाव बदलने कई दुकानों को नुकसान हुआ था। इसके बाद पर्यटकों ने मैक्लोडगंज की ओर रुख करना बंद कर दिया था। अब फिर मैक्लोडगंज पर्यटकों से गुलजार हो गया है। काफी अर्से बाद हिमाचल में घूमने का सौभाग्य मिला है। मैक्लोडगंज पहुंचकर धौलाधार की वादियों को नजदीक से निहारने का अवसर मिला है। भविष्य में भी मैक्लोडगंज आऊंगी।
-आस्था, पर्यटक फरीदाबाद यहां पहुंचकर अच्छा महसूस कर रहा हूं, क्योंकि यहां का मौसम सुहावना है। मैदानी इलाके गर्म होने से काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। यहां आने से गर्मी से राहत मिली है।
-जयंत, पर्यटक जयपुर पर्यटकों के दोबारा मैक्लोडगंज की ओर रुख करने से होटलियर ही नहीं पर्यटन उद्योग से जड़े लोगों को राहत मिली है। उम्मीद है कि होटलियरों का अच्छा कारोबार होगा।
-डा. विशाल नैहरिया, प्रवक्ता, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन धर्मशाला स्मार्ट सिटी मैक्लोडगंज में शनिवार को देर शाम तक 70 फीसद तक आक्युपेंसी पहुंच गई थी। इसके और बढ़ने की उम्मीद है। पर्यटकों के आने से होटलियरों को राहत मिली है।
-अश्वनी बांबा, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन धर्मशाला