Move to Jagran APP

अस्थियां विसर्जित कर लौट रहे परिवार की गाड़ी टकराई, बैजनाथ के तीन लोग घायल

अम्ब-ऊना रोड पर हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए।

By Edited By: Published: Fri, 26 Oct 2018 09:10 PM (IST)Updated: Sat, 27 Oct 2018 03:53 PM (IST)
अस्थियां विसर्जित कर लौट रहे परिवार की गाड़ी टकराई, बैजनाथ के तीन लोग घायल
अस्थियां विसर्जित कर लौट रहे परिवार की गाड़ी टकराई, बैजनाथ के तीन लोग घायल

जेएनएन, अम्ब। अम्ब-ऊना रोड पर हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में दाखिल करवाया गया है जबकि एक बच्चे को सिविल अस्पताल अम्ब में भर्ती करवाया गया है। यह सभी लोग ज‍िला कांगड़ा के बैजनाथ के न‍िवासी हैं तथा हर‍िद्धार से वापस आ रहे थे।

loksabha election banner

घायलों की पहचान त्रिलोक चंद (56) पुत्र कृपा राम निवासी टिकरी तहसील जोगेंद्रगर, जिला मंडी, सवर्णा देवी (46) पत्नी त्रिलोक चंद, प्रकाश चंद (63) निवासी गांव मंढेहड़, तहसील बैजनाथ, जिला कांगड़ा व शुभम कपूर (10) पुत्र बलवीर चंद गांव मंढेहड़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात बैजनाथ के मंढेहड़ गांव का प्रकाश चंद अपनी मां की अस्थियां विसर्जित करने हरिद्वार गया था। उसके साथ उसके रिश्तेदार थे। हरिद्वार में अस्थियां विसर्जित करने के बाद वापस बैजनाथ आ रहे थे।

अम्ब के पक्का परोह के पास पहुंचते ही गाड़ी चला रहा त्रिलोक चंद कार से अपना नियंत्रण खो बैठा। गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई। तेज रफ्तार होने के चलते गाड़ी डिवाइडर से आगे बढ़ते हुए रेलवे ब्रिज के साथ लगे खंभे से जा टकराई। गाड़ी के टकराने की आवाज सुनते ही वहां पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस थाना अम्ब को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पंहुचकर 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने तीन लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। डीएसपी अम्ब मनोज जम्वाल ने मामले की पुष्टि की। अभी तक घायल बयान देने की हालत में नहीं हैं। केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.