Move to Jagran APP

इस बार मिट्टी के दीयों से जगमगाएगी दीपावली, पालमपुर में खूब पसंद किए जा रहे मिट्टी के दीये

दीपों का त्योहार दीपावली इस बार कुछ खास एवं परंपारिक होगा। इस पर लोग घरों में कृत्रिम दीये (कैंडल) के बजाय पारंपारिक मिट्टी के दीये जलाएंगे। यही कारण है कि बाजारों में मिट्टी के दीये इस बार ज्यादा पंसद किए जा रहे हैं।

By Richa RanaEdited By: Published: Fri, 13 Nov 2020 10:01 AM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2020 01:19 PM (IST)
इस बार मिट्टी के दीयों से जगमगाएगी दीपावली, पालमपुर में खूब पसंद किए जा रहे मिट्टी के दीये
बाजारों में मिट्टी के दीये इस बार ज्यादा पंसद किए जा रहे हैं।

पालमपुर, जेएनएन। दीपों का त्योहार दीपावली इस बार कुछ खास एवं परंपारिक होगा। इस पर लोग घरों में कृत्रिम दिये (कैंडल) के बजाय पारंपारिक मिट्टी के दिये जलाएंगे। यही कारण है कि बाजारों में मिट्टी के दीये इस बार ज्यादा पंसद किए जा रहे हैं।

loksabha election banner

त्‍यौहारी सीजन को लेकर उपमंडल के बाजार सज गए हैं। लोग दीपावली के लिए बाजारों में खूब खरीदारी कर रहे हैं। खरीदारी के लिए शुभ माने जाने वाला धनतेरस पर्व 13 नवंबर को मनाया जा रहा है। 13 नवंबर यानि आज खरीददारी के शुभ मुहूर्त माना गया हैं। पंडितों के अनुसार इस बार धनतेरस पर आयुष्मान योग बन रहा है और यह खरीदारी व पूजा के लिए शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन आयुष्मान योग में भगवान धनवंतरी की पूजा फलदायी योग माना गया है। पालमपुर बाजार में अधिकतर दुकानों में लोग वर्तन, गिफ्ट व नए कपड़े गरीदने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने धनतेरस के लिए वीरवार को ही खरीददारी कर ली है। वहीं सड़कों पर फड़ी लगाकर दिये बेचने वालों की भी खूब बिक्री हो रही है। लोग लक्ष्मी के साथ नए वर्ष का कलैंडर भी घरों में सजाने के लिए ले जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.