तीन सप्ताह पहले हुई पत्नी की मौत, अब उसके गहने भी ले गए चोर
Jewellery theft from house पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत निकटवर्ती पंचायत हलेड़कलां में आधी रात को चोरी हो गई।
कांगड़ा, जेएनएन। पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत निकटवर्ती पंचायत हलेड़कलां में आधी रात को संजीव कुमार पुत्र स्वर्गीय भगवान दास के घर में चोरों ने खिड़की की ग्रिल तोड़कर अलमारी में रखे लाखों के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। शुक्रवार की सुबह लगभग 6:30 बजे संजीव कुमार जब बंद कमरे में गए तो वे टूटी ग्रिल, खुली अलमारी तथा फर्श पर बिखरे हुए कपड़े देखकर उन्हें घर में चोरी होने का पता चला। जांच में उन्होंने पाया कि अलमारी में रखे हुए जेवर तथा अन्य कीमती सामान गायब था।
उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस थाना प्रभारी मेहर ¨सह के नेतृत्व में एएसआइ सत्य प्रकाश तथा मुख्य आरक्षी रवि दत्त ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा किए। हैरानी की बात यह है कि चोरों ने कमरे में मौजूद बंद अलमारी को चाबी से खोला था तथा जाते समय चाबी को बेड के ऊपर फेंक गए। चाबी अलमारी के ऊपर पड़ी थी। चोरी की घटना के कांगड़ा के डीएसपी विनोद धीमान ने भी घटनास्थल का दौरा करके घटनास्थल की बारीकी से छानबीन की। संजीव कुमार अपनी बुजुर्ग माता व चार वर्षीय बच्चे के साथ रहता है। तीन सप्ताह पूर्व उसकी पत्नी का प्रसव दौरान निधन हो गया था। उन्होंने अपनी अलमारी में घर के तथा पत्नी के जेवरों सहित समस्त कीमती सामान रखा हुआ था, जिस पर शातिर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। डीएसपी विनोद धीमान के अनुसार चोरी की वारदात की गहनता से छानबीन की जा रही है तथा ऊना से विशेष तौर पर डॉग स्क्वायड बुलाया गया है।