फंदा लगाने वाली महिला व कुत्ते के काटे बच्चे की मौत
उपमंडल फतेहपुर की कुटवासी पंचायत के वनकेहड़ गांव में गत दिना
By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 09:20 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 09:20 PM (IST)
संवाद सहयोगी, फतेहपुर : उपमंडल फतेहपुर की कुटवासी पंचायत के वनकेहड़ गांव में गत दिनों फंदा लगाने वाली महिला की मौत हो गई। वहीं हाड़ा पंचायत में दो माह पूर्व कुत्ते के काटे आठ साल के बच्चे ने भी दम तोड़ दिया। वनकेहड़ की 28 वर्षीय महिला ने 15 सितंबर को घर में फंदा लगा लिया था। स्वजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल फतेहपुर ले गए, जहां से उसे टांडा रेफर किया था। उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी और शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया।
वहीं हाड़ा पंचायत के आठ साल के बच्चे को दो माह पहले कुत्ते ने काट लिया था। हालांकि वह ठीक भी हो गया, लेकिन वीरवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे सिविल अस्पताल फतेहपुर से टांडा रेफर किया गया, लेकिन वहां पर उसकी मौत हो गई। डीएसपी जवाली ओंकार चंद ने दोनों मामलों की पुष्टि की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें