अध्यापक संघर्ष मोर्चा की आक्रोश सभा आज
हिमाचल प्रदेश अध्यापक संघर्ष मोर्चा की प्रदेश स्तरीय आक्रोश सभा 23 सितंबर को 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मटौर में होगी।
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 06:39 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 06:39 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पालमपुर : प्रदेश अध्यापक संघर्ष मोर्चा की प्रदेशस्तरीय आक्रोश सभा 23 सितंबर को 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मटौर में होगी। इसमें शिक्षकों के साथ अन्य विभागों से कर्मचारी उपस्थित होंगे। प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में होने वाली आक्रोश सभा में अनुबंध समय के वरिष्ठता लाभ न मिलने का विरोध होगा। वहीं राज्य कार्यकारणी के विस्तार सहित आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी। प्रदेश मीडिया प्रभारी शैलेश मिन्हास ने सभी कर्मचारियों से आक्रोश सभा में भाग लेने का आह्वान किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें