अब कल आक्रोश रैली निकालेगा अध्यापक संघर्ष मोर्चा
हिमाचल प्रदेश अध्यापक संघर्ष मोर्चा की प्रदेश स्तरीय आक्रोश सभा का आयोजन 30 सितंबर की जगह 23 सितंबर रविवार 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक वि
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 10:55 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 10:55 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पालमपुर : प्रदेश अध्यापक संघर्ष मोर्चा की प्रदेशस्तरीय आक्रोश सभा 30 सितंबर की जगह 23 सितंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मटौर में होगी। प्रदेश मीडिया प्रभारी शैलेश मिन्हास ने बताया कि संघर्ष मोर्चा की आक्रोश रैली की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण कुमार करेंगे। सभा में शिक्षकों के साथ विभागों से भी कर्मचारी उपस्थित होंगे। आक्रोश सभा अनुबंध समय के वरिष्ठता लाभ न मिलने के विरोध में की ज रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें