Move to Jagran APP

सभी के मार्गदर्शन से संगठन को देंगे मजबूती : बिंदल

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने के मकसद को लेकर पूर्व में रहे वरिष्ठ भाजपा नेताओं से मुलाकात के सिलसिले में प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. राजीव बिदल ने शनिवार सुबह ही भाजपा के दिग्गज एवं पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार से उनके आवासीय परिसर यामिनी में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान सुबह के नाश्ते में जहां दोनों नेता एक साथ रहें वहीं उसके बाद करीबन एक घंटे बंद कमरे में आपस में मंत्रणा भी की।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jan 2020 07:11 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jan 2020 06:19 AM (IST)
सभी के मार्गदर्शन से संगठन  
को देंगे मजबूती : बिंदल
सभी के मार्गदर्शन से संगठन को देंगे मजबूती : बिंदल

संवाद सहयोगी, पालमपुर : भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शनिवार सुबह वरिष्ठ नेता शांता कुमार से उनके आवासीय परिसर यामिनी में शिष्टाचार मुलाकात की। नाश्ते में दोनों नेता साथ रहे और करीब एक घंटे बंद कमरे में मंत्रणा भी की। मुलाकात के बाद शांता कुमार के साथ बाहर आए राजीव बिदल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने अहम जिम्मेदारी सौंपी है और सभी के मार्गदर्शन से संगठन को मजबूती प्रदान की जाएगी।

loksabha election banner

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा, शांता कुमार ने प्रदेश में भाजपा को खड़ा करने में सर्वाधिक भूमिका निभाई है और उनसे भेंट कर संगठन को मजबूत करने में काफी टिप्स मिले हैं। बकौल बिंदल, वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन लेकर रोडमैप तैयार कर संगठन को मजबूती प्रदान की जाएगी। भाजपा को बूथ स्तर तक पूर्व अध्यक्ष, महामंत्री व संगठन की टीम ने पहुंचाया है। पार्टी को प्रदेश में खड़ा करने वाले सभी वरिष्ठ नेताओं के पास जाकर उनका मार्गदर्शन लिया जा रहा है। इस कड़ी में शांता कुमार से काफी देर चर्चा की व मार्गदर्शन लिया है। डॉ. बिंदल ने कहा कि भाजपा इसी साल होने वाले पंचायती एवं नगर निकाय चुनाव में दमखम से उतरेगी। कहा कि भाजपा बूथ लेवल से पन्ना प्रमुख तक मजबूत हुई है। सरकार की दो वर्षो की नीतियों को अंतिम पंक्ति के लोगों तक तालमेल से इंप्लीमेंट करना ही उद्देश्य रहेगा। जन सेवा, समर्पण, समन्वय व समरता को दृष्टिगत रखकर सबका साथ सबका विकास ही भाजपा का मूल उद्देश्य है। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा नेत्री इंदु गोस्वामी, जिला अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा, विनय शर्मा, देवेंद्र राणा, डीआर ठाकुर, अजय शर्मा, हैप्पी, पृथ्वी राज, अरविद शर्मा व सुरेंद्र ठाकुर समेत अन्य नेताओं ने राजीव बिदल को पुष्पगुच्छ भेंटकर बधाई दी। इसके बाद लोनिवि के विश्राम गृह में स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कार्यकर्ताओं के साथ डॉ. राजीव बिंदल का स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.