स्वाभिमान पार्टी राजनीतिक हालात पर किया मंथन
पालमपुर स्वाभिमान पार्टी की जिला कांगड़ा इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष रमेश भाऊ की अध्यक्षता में
By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Jul 2020 08:55 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jul 2020 08:55 PM (IST)
पालमपुर : स्वाभिमान पार्टी की जिला कांगड़ा इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष रमेश भाऊ की अध्यक्षता में हुई। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलदेव राज सूद, प्रदेश महासचिव डॉ. स्वरूप सिंह राणा, पालमपुर मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद आदि ने भाग लिया। जिलाध्यक्ष ने केंद्र व प्रदेश के मौजूदा आर्थिक व राजनीतिक हालात पर कहा कि यह जनता है, सब देख रही है, और यह समय आने पर इसका उत्तर वर्तमान सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा व विपक्षी कांग्रेस की गतिविधियों को देखकर देने को तैयार है। उन्होंने केंद्र सरकार पर विकास और आर्थिकी से ध्यान हटाने में कई दुष्प्रचार करने का आरोप भी लगाया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों व अन्य दलों से गठबंधन पर भी चर्चा हुई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें