हिमाचल भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेश कश्यप इस दिन संभालेंगे पदभार, सीएम भी रहेंगे मौजूद
हिमाचल प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष 29 जुलाई को पदभार संभालेंगे। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के कारण बड़ा आयोजन नहीं किया जाएगा।
शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष 29 जुलाई को पदभार संभालेंगे। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के कारण बड़ा आयोजन नहीं किया जाएगा। एक सादे कार्यक्रम के दौरान सुरेश कश्यप अध्यक्ष पदभार संभालेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के भी शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने इस संबंध में सूचना दी। उन्होंने बताया प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप पीटरहॉफ में सुबह 11 बजे पदभार संभालेंगे। सीएम के अलावा प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष एवं मोर्चों के अध्यक्ष कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रदेश महामंत्री ने कहा कार्यक्रम ऑनलाइन देखा व सुना जाएगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सोशल मीडिया के माध्यम से भी किया जाएगा।