Move to Jagran APP

नशे पर लगाम लगाने में प्रदेश सरकार नाकाम : सुक्खू

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार बढ़ते अपराध और नशे पर नियंत्रण करने में विफल रही है।

By Edited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 08:00 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 09:36 AM (IST)
नशे पर लगाम लगाने में प्रदेश सरकार नाकाम : सुक्खू
नशे पर लगाम लगाने में प्रदेश सरकार नाकाम : सुक्खू

ज्वालामुखी, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में परिवार सहित अखंड ज्योतियों के दर्शन किए। मंदिर न्यास की ओर से सुक्खू व उनके परिजनों को मां की चुनरी, तस्वीर व प्रसाद भेंटकर सम्मानित किया गया।

loksabha election banner

सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार बढ़ते अपराध और नशे पर नियंत्रण करने में विफल रही है। मर्डर, रेप व अन्य अपराध शांत वादियों में हो रहे हैं। नशे पर सरकार का नियंत्रण नहीं है। हर जगह नशा माफिया के सक्रिय होने की खबरें आ रही हैं। कई लोग नशे के सामान के साथ हिरासत में लिए जा रहे हैं, परंतु युवा पीढ़ी को धरातल की ओर धकेल रहे इस नशे पर नियंत्रण करने में सरकार विफल रही है।

कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल के आने से कांग्रेस में भारी उत्साह है। कांग्रेस पूरे जोश के साथ आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को टक्कर देगी। भाजपा केंद्र व प्रदेश में जनता की अपेक्षाओं की कसौटी पर खरा उतरने में विफल रही है। उनके साथ ज्वालामुखी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, कांग्रेसी नेता शैलेंद्र शैलू व अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.