Move to Jagran APP

सुजान सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

लंबे समय बाद स्थानीय विधायक सुजान सिंह पठानिया ने स्वस्थ होने पर चुनाव जीतने क

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 11:16 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 11:16 PM (IST)
सुजान सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
सुजान सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

संवाद सूत्र, फतेहपुर : लंबे समय बाद स्थानीय विधायक सुजान सिंह पठानिया ने स्वस्थ होने पर चुनाव जीतने के बाद पहली बार कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की व जोश भरा। उन्होंने कहा कि हिमाचल के इतिहास में यह पहला चुनाव होगा जिसमें अपने ही घर का गेट न लाघने वाले को भी मतदाताओं ने जीत का सेहरा बंधाया हो, इसके लिए वह फतेहपुर के हर जन के कर्जदार हैं। कार्यकर्ताओं ने विधायक के समक्ष कई समस्याओं को भी उठाया।

loksabha election banner

सुजान सिंह ने कहा कि फतेहपुर की जनता भलिभाति जानती है कि विधानसभा फतेहपुर में विकास कार्य किसकी देन है। अब भाजपा बताए कि फतेहपुर में करोड़ों के विकास कार्य की योजना लाने वाली भाजपा अब कहा गुम हो गई है। इस मौके पर रवि ठाकुर, रक्षा देवी, संदेश, रजिंदर पठानिया, अश्वनी राणा, प्रधान लुठियाल जगरूप सिंह, पूर्व प्रधान पोलियां कुलविंदर सिंह, पूर्व प्रधान सुनहारा जगरूप सिंह, पूर्व प्रधान हाड़ा संदेश कुमारी, उपप्रधान हाड़ा जरनैल सिंह, उपप्रधान बरोट उत्तम सिंह, उपप्रधान फतेहपुर सतनाम सिंह, संजीव कालिया, भाग सिंह, कैप्टन इंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

--------------

ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति पर जताया रोष

गत दिनों पार्टी प्रदेशाध्यक्ष द्वारा फतेहपुर से ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति बिना विधायक व मंडल की सहमति से किए जाने पर रोष प्रकट किया गया। हालाकि बाद में प्रदेशाध्यक्ष ने किन्ही दबाव के चलते फैसला वापस ले लिया था, लेकिन प्रदेशाध्यक्ष के फैसले से फतेहपुर के काग्रेसी जरूर आहत हुए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.