विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'रिवाज डालना आसान पर भुगतना मुश्किल', सुधीर शर्मा का तंज, बोले- चार्जशीट में 69 कनाल जमीन खरीद के दस्तावेज भी होंगे

By Neeraj Vyas Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sun, 02 Aug 2026 06:41 PM (IST)

सुधीर शर्मा ने सुक्खू सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि रिवाज डालना आसान, भुगतना मुश्किल है और भाजपा जांचों ...और पढ़ें

धर्मशाला में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे पूर्व मंत्री विपिन सिंह परमार। जागरण

धर्मशाला में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे पूर्व मंत्री विपिन सिंह परमार। जागरण

HighLights

  1. सुधीर शर्मा ने सुक्खू सरकार पर रिवाज डालने को लेकर साधा निशाना।

  2. भाजपा सुक्खू की छिपाई जानकारी के लिए चुनाव आयोग जाएगी।

  3. चार्जशीट में 69 कनाल भूमि खरीद के दस्तावेज होंगे शामिल।

जागरण संवाददाता, धर्मशाला। धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि रिवाज डालना आसान है, लेकिन भुगतना उतना ही मुश्किल है। सरकार को जितनी जांच करनी है कर ले और जितनी एफआइआर दर्ज करनी हैं कर ले, लेकिन भाजपा डरने वाली नहीं है। पिछले दो वर्षों से उनके मित्रों और रिश्तेदारों तक के दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। 

सुक्खू के जानकारी छिपाने पर चुनाव आयोग जाएगी भाजपा

सुधीर शर्मा अपनी जन्मतिथि के दिन आयोजित कार्यक्रमों के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे, इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने चुनाव के दौरान जिन तथ्यों को जनता से छिपाया, उन्हें लेकर भाजपा चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाएगी। जरूरत पड़ी तो न्यायालय में भी जाएगी और पूरी जानकारी जनता के सामने रखेगी।

तथ्यों पर आधारित होगी चार्जशीट

भाजपा की प्रस्तावित चार्जशीट का जिक्र करते हुए विधायक ने कहा कि यह केवल राजनीतिक दस्तावेज नहीं होगा, बल्कि तथ्यों और प्रमाणों पर आधारित होगा। 

भूमि खरीद के दस्तावेज भी होंगे

उन्होंने दावा किया कि इसमें 69 कनाल भूमि खरीद सहित कई मामलों के दस्तावेज शामिल होंगे। उनका आरोप है कि संबंधित भूमि की खरीद और उससे जुड़ी जानकारी चुनावी हलफनामे में नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि पोस्टरों के माध्यम से जो जारी किया गया है, वह केवल "ट्रेलर" है, पूरी फिल्म चार्जशीट में सामने आएगी।

भाजपा विधायकों की निधि रोकी जा रही 

उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र का विकास है, लेकिन भाजपा विधायकों की विधायक निधि समय पर जारी नहीं की जा रही है। इससे विधायक प्राथमिकता के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

कांग्रेस विधायक भी असंतुष्ट

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में हालात सुखद नहीं हैं और सत्ता पक्ष के कई विधायक भी सरकार की कार्यशैली से असंतुष्ट हैं। उनका कहना था कि अधिकारी मुख्यमंत्री के एजेंडे पर काम कर रहे हैं और राजनीतिक आधार पर एफआइआर दर्ज करवाई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें: हरोली में खुला HRTC का पहला ई-बस डिपो, डिप्टी CM ने किया उद्घाटन; चिंतपूर्णी के लिए भी चलेगी इलेक्ट्रिक बस