Move to Jagran APP

स्‍मार्ट सिटी धर्मशाला को सताएगा कचरा, सुधेड़ के बाशिंदों ने नगर निगम व प्रशासन को दिया अल्‍टीमेटम

Sudher Peoples Protest डंपिंग साइट के खिलाफ फिर से सुधेड़वासियों ने बागेश्वरी महिला मंडल के नेतृत्व में आवाज बुलंद कर दी है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Mon, 17 Feb 2020 09:07 AM (IST)Updated: Mon, 17 Feb 2020 12:37 PM (IST)
स्‍मार्ट सिटी धर्मशाला को सताएगा कचरा, सुधेड़ के बाशिंदों ने नगर निगम व प्रशासन को दिया अल्‍टीमेटम
स्‍मार्ट सिटी धर्मशाला को सताएगा कचरा, सुधेड़ के बाशिंदों ने नगर निगम व प्रशासन को दिया अल्‍टीमेटम

धर्मशाला, जेएनएन। स्‍मार्ट सिटी धर्मशाला को नए वित्‍त वर्ष से कूड़े की समस्‍या से दो चार होना पड़ सकता है। सुधेड़ निवासियों ने तेवर तल्‍ख कर दिए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और नगर निगम को आखिरी अल्‍टीमेटम जारी कर दिया है। डंपिंग साइट के खिलाफ फिर से सुधेड़वासियों ने बागेश्वरी महिला मंडल के नेतृत्व में आवाज बुलंद कर दी है। रविवार को क्षेत्रवासियों ने डंपिंग साइट क्षेत्र में एकत्रित होकर प्रशासन व नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने स्‍पष्‍ट कर दिया है कि अब प्रशासन डंपिंग साइट को कहीं और जगह शिफ्ट कर दे।

loksabha election banner

महिला मंडल की प्रधान सुनीता ठाकुर के नेतृत्व में एकत्रित महिलाओं नविता, बीना, सविता, सीमा, अनुराधा, पूर्णिमा, सपना, कल्पना, सुदर्शना, लता, सपना, रक्षा, तृप्ता, अर्पणा, रीना व सुनीता ने बताया कि उन्होंने डंपिंग साइट के विरोध में गांधी चौक में चक्काजाम किया था और डीसी ने समस्या सुनने के बाद नगर निगम के आयुक्त से मिलने के लिए कहा था।

इस दौरान उन्होंने तीन माह के भीतरसाइट को शिफ्ट करने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक इस बाबत कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा कि मार्च में यह समय पूरा हो जाएगा और पहली अप्रैल से साइट में कूड़ा नहीं फेंकने दिया जाएगा। महिलाओं के अनुसार साइट के कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्यादातर परेशानी  गर्मियों व बरसात में होती है। डंपिंग साइट के कारण खेतीबाड़ी भी प्रभावित हो रही है और कुत्ते पशुधन को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस डंपिंग साइट के कारण पानी के स्रोत भी तबाह हो गए हैं। कई वर्ष से प्रशासन यहीं शहर का कूड़ा डंप कर रहा है। लेकिन अब ग्रामीणों के तेवर कड़े हो गए हैं।

उधर, नगर निगम धर्मशाला के महापौर देवेंद्र जग्गी ने बताया कि सुधेड़वासियों की समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा। दोहरे सफाई टेंडर का कार्य शुरू हो जाएगा। ठोस कूड़ा प्रोसेसिंग प्लांट जल्द लगाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.