Move to Jagran APP

भाजपा के साथ देश सेवा पखवाड़ा मना रहा, कांग्रेस में सजा अध्यक्ष का अखाड़ा: त्रिवेदी

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि पूरा देश भाजपा के साथ सेवा पखवाड़े मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन तक इस पखवाड़े को मनाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Richa RanaPublished: Fri, 30 Sep 2022 12:02 PM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2022 12:02 PM (IST)
भाजपा के साथ देश सेवा पखवाड़ा मना रहा, कांग्रेस में सजा अध्यक्ष का अखाड़ा: त्रिवेदी
पड़ोसी राज्यों की तरह हिमाचल में भी रिवाज बदलेगा और एक बार फ‍िर भाजपा वापसी करेगी।

शिमला,जागरण संवाददाता। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि पूरा देश भाजपा के साथ सेवा पखवाड़े मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन तक इस पखवाड़े को मनाया जा रहा है। 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक ये पखवाड़ा मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी दौर में कांग्रेस में अध्यक्ष का अखाड़ा सजा हुआ है। हालत ये है कि जो कांग्रेस के अध्यक्ष का प्रत्याशी था, वहीं बागी हो गया है। राजस्थान में कांग्रेस का सीएम बागी है, राज्य अध्यक्ष बागी है, ची्फ व्हीप भी बागी है और विधानसभा अध्यक्ष तक बागी है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि आज आरोप लगाया जाता है कि भाजपा खरीद-फरोख्त कर रही है। ये पूर्ण रूप से गलत है।

prime article banner

कांग्रेस ऐसे लोगों की पार्टी है जो सत्ता के साथ रहती है। जब सत्ता छिन जाती है तो वह सत्ताधारी दलों की तरफ रुख करते हैं। 1967, 1998 में भी देखा गया है, जब कांग्रेस के कई तत्कालीन मुख्यमंत्री दूसरे राजनीतिक दलों में चल गए थे । 1977 में भी ऐसा ही हुआ था। 1967 में भी ऐसा ही हुआ था। उस समय तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह नहीं थे। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में महंगाई चरम पर है। राहुल गांधी जिन देशों में जाकर महंगाई की बात करते थे उन सभी देशों की हालत में महंगाई से त्रस्त है। ब्रिटेन, इटली , इंडोनेशिया से लेकर कई देश ऐसे हैं, जहां पर राहुल गांधी जाकर महंगाई की बात करते थे। आज उनकी हालत बहुत बुरी है। इसके बावजूद भारत की हालत बेहतर है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में पूरी दुनिया में महंगाई की सुनामी आई है।

हमारे देश में इसका झटका भी लगता है तो इसके लिए दोषी प्रधानमंत्री को दोषी ठहराया जाता है। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा ने पूरे देश में विकास किया है। हिमाचल इसके लिए खुद में एक उदाहरण है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में हिमाचल ने बेहतर काम किया है। जब कोरोना के टीके लग रहे थे तो भी हिमाचल में सबसे पहले वैक्सीनेशन हुआ था। इससे हिमाचल पूरे देश के लिए उदाहरण बना था। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आने वाले चुनावों में भी हिमाचल देश के साथ चलते हुए भाजपा को पक्ष में मतदान करेगा और एक बार पड़ोसी राज्यों की तरह हिमाचल में भी रिवाज बदलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.