कनाडा में पहाड़ी संस्कृति की झलक दिखाएंगे सुभाष
जिला मंडी के गांव लड़वाण निवासी प्रसिद्ध लोक गायक सुभाष राणा सात समुद्र पार कनाडा में देश की सांस्कृतिक की झलक दिखाएंगे।
By Edited By: Published: Tue, 14 May 2019 08:15 PM (IST)Updated: Wed, 15 May 2019 09:20 AM (IST)
बरोट, जेएनएन। जिला मंडी के गांव लड़वाण निवासी प्रसिद्ध लोक गायक सुभाष राणा कनाडा में प्रदेश व देश की संस्कृति की झलक दिखाएंगे। वह सितंबर में कनाडा जाएंगे। हिमाचल और पंजाब के लोगों ने उनके गानों और संस्कृति को फेसबुक पर इतना पसंद किया कि अब उन्हें कनाडा से भी बुलावा आया है। सुभाष राणा ने कनाडा का वीजा के लिए आवेदन किया है। इससे पहले भी वह लोक संस्कृति की झलक मुंबई में दिखा चुके हैं।
अंतरराष्ट्रीय मेलों, राष्ट्रीय मेलों, राज्यों व जिलास्तरीय मेलों के माध्यम से अमिट छाप छोड़ चुके हैं। उन्होंने अपने गानों में पहाड़ी संस्कृति को महत्व दिया है। सुभाष राणा को शान-ए-हिमाचल, हिमस्वर की गूंज, हिम गौरव अवार्ड से नवाजा गया है। हाल में उन्हें मनाली में शान-ए-भारत अवार्ड भी मिल चुका है। आकाशवाणी शिमला, दूरदर्शन शिमला और लोक संपर्क विभाग में भी इन्हें काम करने का मौका मिल चुका है। सुभाष राणा ने सफलता का श्रेय माता बर्फी देवी और पिता स्व. चुनी लाल को दिया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें