छेब में स्टाफ नर्सो की कार्यशाला शुरू
क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र कांगड़ा स्थित छेब में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Jan 2019 07:15 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 07:15 PM (IST)
संवाद सहयोगी, कांगड़ा : क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रशिक्षण केंद्र कांगड़ा स्थित छेब में तीन दिवसीय कार्यशाला सोमवार को शुरू हुई। प्रधानाचार्य डॉ. अर्चना सोनी ने बताया शिविर में स्टाफ नर्सो को विभिन्न विषयों की जानकारी दी जाएगी। इसमें रिकॉर्ड इन्वेंटरी मैनेजमेंट, नौकरी की जिम्मेदारियां, आदि विषयों पर जानकारी दी जाएगी। कार्यशाला में प्रशिक्षक मुख्य चिकित्सा अधिकारी धर्मशाला, प्रधानाचार्य टांडा व प्रधानाचार्य कार्यालय छेब जानकारी देंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें