प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में मानसी व प्रणय प्रथम
इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चर हेरिटेज संस्था द्वारा राज्यस्तरीय धरोहर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, धर्मशाला : इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चर हेरिटेज संस्था ने राज्यस्तरीय धरोहर प्रश्नोत्तरी स्पर्धा करवाई। इसमें मंडी, कांगड़ा व जम्मू के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में रेनबो इंग्लिश स्कूल भटेहड़ के दो विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दसवीं कक्षा की मानसी व आठवीं के प्रणय कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्रों का चयन राष्ट्रस्तर के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 14 व 15 दिसंबर को दिल्ली में होगी। स्कूल चेयरमैन मनोहरलाल कश्यप ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी है। स्कूल प्रबंधक राहुल कश्यप ने छात्रों की प्रशंसा की है तथा अन्य विद्यार्थियों को भी ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।