Move to Jagran APP

Himachal Weather Update, बर्फबारी से मिली राहत, बंद सड़कों की बहाली शुरू; जानिए कैसा रहेगा मौसम

Himachal Weather Forecast हिमाचल में मौसम साफ होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। प्रदेश में बर्फबारी के कारण बंद सड़कें कुछ जगह खुल गई हैं।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Thu, 06 Feb 2020 09:54 AM (IST)Updated: Thu, 06 Feb 2020 11:59 AM (IST)
Himachal Weather Update, बर्फबारी से मिली राहत, बंद सड़कों की बहाली शुरू; जानिए कैसा रहेगा मौसम
Himachal Weather Update, बर्फबारी से मिली राहत, बंद सड़कों की बहाली शुरू; जानिए कैसा रहेगा मौसम

धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल में मौसम साफ होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। प्रदेश में बर्फबारी के कारण बंद सड़कें कुछ जगह खुल गई हैं। जहां सड़कें बाधित हैं, वहां उन्हें खोलने का कार्य तेजी से जारी है। खासतौर पर जनजातीय जिला लाहुल-स्‍पीति और पांगी क्षेत्र की सड़कें लंबे समय से बंद हैं। यहां सड़कों पर कई फीट ऊंची बर्फ की परतें बिछी हैं। प्रदेश के अधिकतर स्थानों में करीब एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इस कारण खेतों में काम करने के लिए मौसम अनुकूल है। प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल पर्यटकों से गुलजार हो गए हैं।

loksabha election banner

शिमला, कुफरी, नालदेहरा, मनाली, सोलंगनाला, डलहौजी आदि प्रमुख पर्यटन स्थलों में पर्यटकों का तांता लगा है। बर्फ के बीच पर्यटकों ने साहसिक खेलों का आनंद भी उठाया। मौसम साफ होने के बावजूद प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट का क्रम जारी है। जनजातीय क्षेत्र केलंग में अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस का सुधार हुआ है।

11 तक मौसम साफ रहने के आसार

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में छह फरवरी को अधिक ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी होने जबकि अन्य स्थानों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। सात से 11 फरवरी तक प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं।

आंध्र प्रदेश के पर्यटक सुरक्षित निकाले

आंध्र प्रदेश से शिमला घूमने आए छह पर्यटकों को शिमला पुलिस ने मंगलवार रात सुरक्षित निकाला। पर्यटकों की गाड़ी मशोबरा स्थित बेखल्टी मार्ग पर बर्फ में फंस गई थी। पुलिस ने रात डेढ़ बजे गूगल लोकेशन की मदद से सुबह पांच बजे बचाव अभियान चलाकर सभी पर्यटकों को निकाल लिया।

कहां कितना रहा तापमान

  • स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
  • केलंग, -10.9, -0.9
  • कल्पा, -8.5, -1.6
  • मनाली, -2.8, 7.8
  • कुफरी, -2.3, -1.1
  • शिमला, 0.4, 8.4
  • भुंतर, 0.5, 14.0
  • सोलन, 1.1, 15.0
  • धर्मशाला, 2.6, 8.8
  • ऊना, 4.4, 19.2 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.