त्रियुंड बिलिंग तक बर्फ ही बर्फ, फिर ठंडा हुआ मौसम
कांगड़ा घाटी में ठंड बढ़ गई है। धौलाधार की पहाड़ियों में मंगलवार सुबह फिर बर्फबारी हुई है।
By Munish DixitEdited By: Published: Tue, 11 Dec 2018 10:29 AM (IST)Updated: Tue, 11 Dec 2018 10:29 AM (IST)
जेएनएन, धर्मशाला। काफी सालों बाद दिसंबर माह में धौलाधार पर्वत श्रृंखला के उपर स्थित दो पर्यटक केंद्र त्रियुंड व बिलिंग ने बर्फ की चादर ओढ़ी है। सोमवार देर रात से धौलाधार में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हुआ, जो मंगलवार सुबह तक चलता रहा। इस दौरान कांगड़ा जिला के कई मैदानी इलाकों में बारिश भी हुई। इससे तापमान में गिरावट आई है।
बर्फबारी के बाद धर्मशाला में मंगलवार सुबह का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मैक्लोडगंज में 6 डिग्री तथा त्रियुंड में तापमान शून्य पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार तक मौसम खराब रहने की संभावना है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें