शिमला में 15 दिनों में नशे के 17 मामले दर्ज, 24 गिरफ्तार
नशे के खिलाफ पुलिस ने अपने अभियान को तेज कर दिया है। पिछले 15 दिनों में पुलिस ने नशे के कुल 17 मामले दर्ज किए हैं। इसमें 24 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें 4 मामले चिट्टे के हैं। पुलिस ने इसमें 29.141 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
शिमला, जेएनएन। नशे के खिलाफ पुलिस ने अपने अभियान को तेज कर दिया है। पिछले 15 दिनों में पुलिस ने नशे के कुल 17 मामले दर्ज किए हैं। इसमें 24 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें 4 मामले चिट्टे के हैं। पुलिस ने इसमें 29.141 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इसी तरह 11 मामले चरस के हैं। इसमें 5 किलो 863 ग्राम चरस पकड़ी है। ब्राउन शुगर का एक मामला है। इसमें 5.54 ग्राम माल रिकवर किया गया है। इसी तरह40 नशीली गोलियां बरामद की है।
यह सारे मामले सिंथैटिक ड्रग्स के हैं। इसके अलावा अवैध शराब के मामलों को भी पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि सिंथैटिक ड्रग्स को बाहरी राज्यों से सप्लाई किया जा रहा है। पुलिस ने जो मामले पकड़े हैं उनमें कई एचआरटीसी की बस में सफर करके घर आ रहे थे, तो कुछ अपने निजी वाहनों में। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इनको धर दबोचा है।