राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का हिमाचल में स्वागत : शांता कुमार
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने हिमाचल प्रदेश में नवनियुक्त राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को बधाई दी है।
जागरण संवाददाता, पालमपुर : वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने हिमाचल प्रदेश में नवनियुक्त राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को बधाई दी है। शांता कुमार ने हिमाचल प्रदेश में उनके आने का स्वागत किया है। शांता कुमार ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि उनके एक मित्र कलराज मिश्र हिमाचल प्रदेश से राजस्थान चले गए हैं और दूसरे मित्र बंडारू दत्तात्रेय हिमाचल में नियुक्त होकर आ रहे हैं।
शांता कुमार ने कहा कि बंडारू दत्तात्रेय से उनका बहुत पुराना संबंध है। वह 1971 से लगातार पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं। दत्तात्रेय भी काफी पुराने समय से कार्यसमिति में उनके साथ रहे हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी उनके साथ काम करने का मौका मिला। दक्षिण में भारतीय जनता पार्टी के वे पुराने दिग्गज नेता हैं। हिमाचल प्रदेश में उनके अनुभव और योग्यता का बहुत लाभ मिलेगा।