Move to Jagran APP

बोले शांता, शिमला में राष्ट्रपति का आगमन व कार्यक्रम भी बना इतिहास

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रपति का आगमन व कार्यक्रम भी एक नया इतिहास बना गया। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश की जनता को बहुत बधाई दी है।

By Richa RanaEdited By: Published: Mon, 20 Sep 2021 03:00 PM (IST)Updated: Mon, 20 Sep 2021 03:00 PM (IST)
बोले शांता, शिमला में राष्ट्रपति का आगमन व कार्यक्रम भी बना इतिहास
हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रपति का आगमन व कार्यक्रम भी एक नया इतिहास बना गया।

पालमपुर, संवाद सहयोगी। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रपति का आगमन व कार्यक्रम भी एक नया इतिहास बना गया। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश की जनता को बहुत बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का एक ही ऐतिहासिक संदेश है कि हिमाचल प्रदेश अतिशीघ्र पूरे देश में सबसे अधिक विकसित और संपन्न होकर भारत का सिरमौर बनेगा। यही बात भारत के राष्ट्रपति ने कही है। हिमाचल का सौभाग्य है कि डा. परमार से लेकर सभी सरकारों ने और जनता ने विकास को आगे बढ़ाया।

loksabha election banner

आज हिमाचल प्रदेश पूरे देश में दूसरे स्थान पर है। जयराम ठाकुर के नेतृत्व में और हिमाचल के योग्य दो युवा नेता जगत प्रकाश नडडा और अनुराग ठाकुर के सहयोग से हिमाचल प्रदेश शीघ्र ही पूरे भारत का सिरमौर बनेगा।

आज भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। पूरा हिमाचल यह संकल्प करें कि अगले स्वतंत्रता दिवस से पहले हिमाचल पूरे देश का सिरमौर बनेगा। सरकार उसके लिए एक विस्तृत कार्यक्रम बनाए। शांता कुमार ने हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रपति का आगमन व कार्यक्रम भी एक नया इतिहास बना गया। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश की जनता को बहुत बधाई दी है। उन्होेंने पूर्ण राज्यत्व दिवस को लेकर आयोजित कार्यक्रमों की भी सराहना की है। उन्होंने कल्पना की है कि हिमाचल देश का सिरमौर बने।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.