Move to Jagran APP

पंचायतों में केंद्र से आने वाले धन का 60 प्रतिशत भी खर्च नहीं हो रहा : शांता कुमार

कांगड़ा-चंबा सांसद शांता कुमार ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें।

By Munish DixitEdited By: Published: Fri, 19 Oct 2018 11:11 AM (IST)Updated: Fri, 19 Oct 2018 11:11 AM (IST)
पंचायतों में केंद्र से आने वाले धन का 60 प्रतिशत भी खर्च नहीं हो रहा : शांता कुमार
पंचायतों में केंद्र से आने वाले धन का 60 प्रतिशत भी खर्च नहीं हो रहा : शांता कुमार

जेएनएन, पालमपुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल पालमपुर की दो दिवसीय आवासीय बैठक के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कांगड़ा-चंबा सांसद शांता कुमार ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें। 2014 के चुनावों में जनता ने भाजपा को उम्मीद से ज्यादा समर्थन दिया था। इसका प्रमुख कारण केंद्र की सरकार को कांग्रेस मुक्त करना तथा कांग्रेस पार्टी में निचले स्तर तक भ्रष्टाचार था। इससे देश की जनता भी परेशान थी। लेकिन इस बार का चुनाव इससे अलग एवं महत्वपूर्ण है। लोग सरकारों को हटाने में तैयार रहते हैं, लेकिन लाने में कंजूसी बरतते हैं।

loksabha election banner

इसके लिए कार्यकर्ता अभी से ही तैयारी शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बेहतर कार्य कर रही है, लेकिन उन कार्यों को आम जनमानस तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश तथा केंद्र सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों को आम जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएं। लोस सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार ने चार सालों में कई योजनाएं जनता को समर्पित की हैं वहीं इनमें धन की कमी नहीं है। पंचायतों में केंद्र से धन सीधा आ रहा है। लेकिन विडंवना है कि केंद्र से आने वाले धन का 60 प्रतिशत भी खर्च नहीं हो रहा है।

भाजपा सरकारें देश व प्रदेश में बढ़िया काम कर रहीं हैं। दोनों की सरकारों में कोई भी गलत कार्य नहीं हो रहा है। यह सुनहरी युग बार-बार नहीं आता तथा कार्यकर्ता इसका भरपूर लाभ उठाएं। भाजपा संगठन की ओर से बहुत ही सुदृढ व्यवस्था बनाई गई है। इसमें हर कार्यकर्ता अपना कार्य जिम्मेदारी से निभाएं। पन्ना प्रमुख को सक्रियता से कार्य करते हुए हर मतदाता की जानकारी रखनी होगी। उन्होंने कहा कि हमें संगठन और हवा में तालमेल बनाए रखना होगा। कार्यकर्ता हवा में न रहकर ईमानदारी से संगठन का कार्य करें।

इस अवसर पर अनुसूचित जनजातिय मोर्चा राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिलोक कपूर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूर्व विधायक दूलो राम, सुरेंद्र ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा, मंडल महामंत्री विजय भट्ट, मान चंद ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष अजय शर्मा , स्वराज बाली, अनिल शर्मा, संजीब राणा, राकेश विज, सुदर्शन जंबाल, संजय बालिया, मनोज शर्मा, असीम शर्मा, रमेश महाजन, केसी चंदेल, ललित कपूर, शेर सिंह, अशोक राणा, अमर सिंह जंगी, मनवीर, प्रवीण शर्मा, हैप्पी, मिलाप चंद, अमरजीत सिंह, डीआर ठाकुर, आरती, शम्मी अख्तर व किरण अादि सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.