Move to Jagran APP

कांगड़ा में गाय आधारित खेती पर दिया जोर

गाय आधारित कृषि व शून्य बजट खेती को लेकर किसानों को जागरूक

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Mar 2018 09:02 PM (IST)Updated: Wed, 21 Mar 2018 09:02 PM (IST)
कांगड़ा में गाय आधारित खेती पर दिया जोर
कांगड़ा में गाय आधारित खेती पर दिया जोर

जागरण संवाददाता, कांगड़ा : गाय आधारित कृषि व शून्य बजट खेती को लेकर किसानों को जागरूक व प्रशिक्षित किया जा रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र कांगड़ा की ओर से उन्नत भारत अभियान के तहत गाय आधारित खेती पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर नगरोटा सूरियां खंड के गांव बग्गा में किया जा रहा है। शिविर में 40 किसान भाग ले रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र ने राज्यपाल व कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक कुमार सरियाल के निर्देशानुसार शून्य लागत खेती के लिए बग्गा गांव को गोद लिया है।

loksabha election banner

शिविर में किसानों को रासायनिक खेती से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया जा रहा है। प्रशिक्षण के पहले दिन डॉ. संजय शर्मा ने किसानों को गाय आधारित खेती की जरूरत के बारे में बताया। डॉ. दीप कुमार ने प्राकृतिक खेती के विभिन्न प्रकारों व तरीकों पर किसानों का स्पॉट विश्लेषण किया। दूसरे दिन डॉ. संजय शर्मा व डॉ. दीप कुमार ने किसानों से प्राकृतिक उत्पादों से कीटनाशक तैयार करवाए गए। उन्हें प्राकृतिक खेती के महत्व को भी समझाया जा रहा है, ताकि किसी तरह का विरोधाभास, किसानों के मन में न रह जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.