Move to Jagran APP

एनपीएस कर्मचारियों की हड़ताल का विज्ञान अध्यापकों ने किया समर्थन, पेन डाउन स्‍ट्राइक करेंगे

NPS Employees Union एनपीएस कर्मचारी (न्यू पेंशन स्कीम) अपनी मांगों को लेकर 24 नवंबर को पेन डाउन स्ट्राइक करेंगे। कर्मचारी न्यू पेंशन स्कीम को निरस्त कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग करेंगे। हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ ने भी इस हड़ताल का पूर्णत समर्थन करने का निर्णय लिया है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 02:44 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 02:44 PM (IST)
एनपीएस कर्मचारियों की हड़ताल का विज्ञान अध्यापकों ने किया समर्थन, पेन डाउन स्‍ट्राइक करेंगे
एनपीएस कर्मचारी (न्यू पेंशन स्कीम) अपनी मांगों को लेकर 24 नवंबर को पेन डाउन स्ट्राइक करेंगे।

शिमला/धर्मशाला, जेएनएन। एनपीएस कर्मचारी (न्यू पेंशन स्कीम) अपनी मांगों को लेकर 24 नवंबर को पेन डाउन स्ट्राइक करेंगे। कर्मचारी न्यू पेंशन स्कीम को निरस्त कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग करेंगे। हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ ने भी इस हड़ताल का पूर्णत: समर्थन करने का निर्णय लिया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर चंदेल, प्रदेश महामंत्री अवनीश कुमार, उपाध्यक्ष जय सिंह ठाकुर, दिनेश पठानिया, रणजीत सिंह, सीमा चौहान, कोषाध्यक्ष लवलीन कुमार, कमलेश, अशोक वालिया, महिला विंग अध्यक्ष शालू परमार, कांगड़ा अध्यक्ष सुखजिंदर गुलेरी, सिकंदर ठाकुर, राजेंद्र वर्मा, राजीव राठौर, नरेश वर्मा, दिनेश ठाकुर, गणेश नेगी, दीनानाथ शर्मा, विजय शर्मा, भीम सिंह ठाकुर, राजेंद्र वर्मा, मोहनलाल शर्मा, चंद्रकेश ने इसका समर्थन किया।

loksabha election banner

उन्‍होंने कहा जब एक देश एक विधान संविधान में है तो पेंशन के मामले में भेदभाव क्यों। उन्होंने कहा यह एनपीएस कर्मचारी संघ की ही लड़ाई नहीं है। लेकिन यह पूरे देश में कार्यरत समस्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों की अधिकार की लड़ाई है। प्रदेश में कार्यरत समस्त विज्ञान अध्यापक इस आंदोलन में भाग लेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.