Move to Jagran APP

यातायात के नियम सिखाएगी स्कूल की प्रार्थना, स्‍कूल शिक्षा बोर्ड का होगा अपना कुलगीत; पढ़ें खबर

School Student सरकारी स्कूलों के बच्चे अब प्रार्थना सभा में यातायात नियमों का पाठ पढ़ेंगे। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सरकारी स्कूलों के लिए नई प्रार्थनाएं तैयार की हैं।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 04:22 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 04:22 PM (IST)
यातायात के नियम सिखाएगी स्कूल की प्रार्थना, स्‍कूल शिक्षा बोर्ड का होगा अपना कुलगीत; पढ़ें खबर
यातायात के नियम सिखाएगी स्कूल की प्रार्थना, स्‍कूल शिक्षा बोर्ड का होगा अपना कुलगीत; पढ़ें खबर

शिमला/धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल के सरकारी स्कूलों के बच्चे अब प्रार्थना सभा में यातायात नियमों का पाठ पढ़ेंगे। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सरकारी स्कूलों के लिए नई प्रार्थनाएं तैयार की हैं। प्रार्थनाओं की स्क्रिप्ट लिखी जा चुकी है, इन्हें अब संगीतबद्ध किया जा रहा है। यातायात नियम, नशे से दूर रहने हिमाचल के शैर्य और संस्कृति आधारित यह प्रार्थनाएं हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अपना कुलगीत भी बना रहा है, इसे लिखा जा चुका है, संगीतबद्ध कर इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की तर्ज पर यह कुलगीत होगा।

loksabha election banner

हिमाचल की संस्कृति और शौर्य की गाथाएं कुलगीत के माध्यम से बच्चों को बताई जाएगी। बुधवार को शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर की स्कूल शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में इस पर विस्तृत चर्चा की गई।

10वीं कक्षा में लगेगा वैदिक गणित, इतिहास की पुस्तक में होगा संशोधन

कक्षा छठी से 10वीं तक के पाठ्यक्रम में वैदिक गणित को भी शामिल किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड ने पाठ्यक्रम तैयार कर लिया है। भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष का इतिहास की पुस्तक में भी बदलाव होगा। हिमाचल के स्वतंत्रता सेनानी जिनका इतिहास में अभी तक जिक्र नहीं है, उन्हें पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा, ताकि प्रदेश के छात्रों को स्वतंत्रता सैनानियों और उनकी शौर्य गाथाओं के बारे में पता चल सके। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा बोर्ड द्वारा भविष्य में पाठ्यक्रम सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण सुधार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा वैदिक गणित, संस्कृत शिक्षा, भारतीय मूल्य एवं नैतिक शिक्षा के पाठ्यक्रमों में काफी बदलाव आने वाले दिनों में किया जाएगा। नैतिक शिक्षा की पुस्तकों में नशा निवारण, सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण जैसे विषय जोड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि बैग फ्री डे को उपयोगी बनाने की बोर्ड रूपरेखा तय कर रहा है।

मुख्यमंत्री विद्यालय जल शक्ति योजना होगी शुरू

शिक्षा बोर्ड मुख्यमंत्री विद्यालय जल शक्ति योजना का नया कांसेप्ट लेकर आ रहा है। बच्चों में जल संरक्षण की अलग जगाने के लिए यह योजना तैयार की गई है। जल्द ही इस को लेकर काम शुरू कर दिया जाएगा। बच्चों में बाल्यवस्था से ही जल संरक्षण, नशे से दूर रहने के संस्कार दिए जाएंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग में शिक्षा सचिव, शिक्षा निदेशक, बोर्ड के अध्यक्ष, बोर्ड के सचिव सहित प्रदेश भर से 250 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

सभी योजनाओं को जल्द करेंगे शुरू : डॉ. सोनी

बोर्ड जिन प्रोजेक्टों पर कार्य कर रहा है, उसके बारे में शिक्षा मंत्री को प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी योजनाओं को शुरू कर दिया जाएगा। कुलगीत और प्रार्थनाएं तैयार है। पाठ्यक्रम में जो बदलाव होंगे उसका प्रारूप भी तैयार कर लिया गया है। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड नई शिक्षा नीति को लागू करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.