Move to Jagran APP

HP Patwari Bharti: पटवारी भर्ती में नहीं बदले गए हैं नियम, प्रधान सचिव ने लगाया अफवाहों पर विराम

HP Patwari Bharti हिमाचल में पटवारी भर्ती के संबंध में नियमों को बदले जाने की चर्चा पर प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा ने विराम लगा दिया है। शुक्रवार को दिन भर इंटरनेट मीडिया पर यह चर्चा चली रही कि पटवारी भर्ती के नियमों को हिमाचल सरकार ने बदल दिया है।

By Jagran NewsEdited By: Virender KumarPublished: Fri, 30 Sep 2022 09:32 PM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2022 09:32 PM (IST)
HP Patwari Bharti: पटवारी भर्ती में नहीं बदले गए हैं नियम, प्रधान सचिव ने लगाया अफवाहों पर विराम
HP Patwari Bharti: पटवारी भर्ती में नहीं बदले गए हैं नियम, प्रधान सचिव ने लगाया अफवाहों पर विराम।

शिमला, राज्य ब्यूरो। HP Patwari Bharti, हिमाचल प्रदेश में पटवारी भर्ती के संबंध में नियमों को बदले जाने की चर्चा पर प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा ने विराम लगा दिया है। शुक्रवार को दिन भर इंटरनेट मीडिया पर यह चर्चा चली रही कि पटवारी भर्ती के नियमों को हिमाचल सरकार ने बदल दिया है। चर्चा थी कि अब स्नातक और कंप्यूटर डिप्लोमा वाले ही पटवारी बन सकेंगे। प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा ने बताया कि पटवारी भर्ती को लेकर ऐसे कोई नियम नहीं बदले गए हैं। दस जाम दो ही पटवारी भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता निर्धारित है। योग्यता स्नातक किए जाने के संबंध में दिनभर चर्चा रही, जिस पर अब विराम लग गया है।

loksabha election banner

22 नायब तहसीलदार किए पदोन्नत, बने तहसीलदार

हिमाचल सरकार ने शुक्रवार को 22 नायब तहसीलदरों के पदोन्नति आदेश जारी किए हैं। इन्हें तहसीलदार बनाया गया है। अभी इनकी नई जगह तैनाती का आदेश जारी नहीं किया है। साथ ही प्रदेश सरकार ने एसडीएम उदयपुर निशांत तोमर को बीडीओ उदयपुर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है, जबकि नीरजा शर्मा को जिला राजस्व अधिकारी के पद पर पदोन्नत होने के बाद उन्हें जिला राजस्व अधिकारी सिरमौर के स्थान पर अब जिला राजस्व अधिकारी सोलन लगाया है। इसके साथ ही चेतन चौहान को जिला राजस्व अधिकारी के पद पर पदोन्नत कर जिला राजस्व अधिकारी सिरमौर लगाया है।

एक को सेवा विस्तार और एक को पुन: रोजगार

हिमाचल सरकार ने एक अधिकारी को सेवाविस्तार देने के साथ एक को पुन: रोजगार प्रदान किया है। लोक निर्माण विभाग सेंट्रल जोन मंडी में आर्केटेक्ट-इन-चीफ के पद पर तैनात नंदलाल को एक वर्ष के लिए सेवाविस्तार दिया गया है, जबकि मुख्यमंत्री कार्यालय से प्रधान निजी सचिव के पद से सेवानिवृत्त दीवान नेगी को मुख्यमंत्री कार्यालय में एक वर्ष के लिए प्रधान निजी सचिव के पद पर पुन: रोजगार प्रदान किया है। उन्हें पहली अक्टूबर, 2022 से 30 सितंबर, 2023 तक के लिए पुन: रोजगार प्रदान किया गया है। इसके साथ ही विशेष निजी सचिव राजेश भारद्वाज को पदोन्नत कर वरिष्ठ विशेष निजी सचिव बनाया है। निजी सचिव भीषम सिंह को पदोन्नत वरिष्ठ निजी सचिव बनाया है। प्रदेश सरकार ने जलशक्ति विभाग में अधीक्षण अभियंता के पद पर तैनात उपेंद्र वैद्य को पदोन्नत कर मुख्य अभियंता मंडी जोन लगाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.