चीन ने कोविड-19 फैलाया पर भारत के ज्ञान व विज्ञान को दुनिया ने माना : इंद्रेश कुमार
RSS Leader Indresh Kumar भारत तिब्बत सहयोग मंच के राष्ट्रीय संयोजक इंद्रेश कुमार ने कहा कि भारत एक सर्वसमावेशी देश है। यहीं से ज्ञान व विज्ञान की रीति नीति भी निकली है। दुनिया ने भी कहा है कि भारत देश विश्व का गुरु भी है।
धर्मशाला, जागरण संवाददाता। RSS Leader Indresh Kumar, भारत तिब्बत सहयोग मंच के राष्ट्रीय संयोजक इंद्रेश कुमार ने कहा कि भारत एक सर्वसमावेशी देश है। यहीं से ज्ञान व विज्ञान की रीति नीति भी निकली है। दुनिया ने भी कहा है कि भारत देश विश्व का गुरु भी है। हमें अपने जीवन मूल्यों को नमन करना चाहिए, हम सफलता भी हासिल कर सकते हैं। नई शिक्षा नीति का उद्देश्य एक नए भारत का उदय भी है, इसलिए जरूरी है कि जो अच्छा है उसे स्वीकार करना चाहिए। सबका सम्मान, उनके हक शांति व विकास यही समग्र शिक्षा नीति का आधार भी है। उन्होंने कहा चीन ने कोविड-19 फैलाया है, लेकिन भारत के ज्ञान व विज्ञान को आज पूरे विश्व ने भी माना है। इस बात का परिणाम भी है कि भारत द्वारा तैयार की गई वैक्सीन का आज विश्व के अन्य देशों ने भी अपना भरोसा जताया है और ज्ञान विज्ञान के साथ दुनिया को एक नया रास्ता भी बताया है। इंद्रेश कुमार धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे।
राज्यपाल व इंद्रेश कुमार तिब्बती युवा कांग्रेस के कार्यक्रम में पहुंचे
धर्मशाला। हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर मैक्लोडगंज में तिब्बती युवा कांग्रेस की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित स्वर्ण जयंती सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित हुए। निर्वासित तिब्बती सरकार के प्रेजिडेंट पेंपा सेरिंग ने राज्यपाल को सम्मानित किया। आयोजन में भारतीय व तिब्बती संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार, केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के सभापति खेंपो सोनम, मुख्य न्यायाधीश डागपो सोनम, उप सभापति डोलमा शेरिंग, तिब्बती युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गोंपो ढोंढुप, उपायुक्त कांगड़ा निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक डाक्टर खुशहाल शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारी अन्य अधिकारी और अन्य गण्यमान्य उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम बीती रात को आयोजित हुआ।