रोहड़ू से समरकोट जा रही रिकांगपिओ डिपो की एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त, 22 लोग थे सवार
HRTC Bus Accident हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। रोहड़ू से रिकांगपिओ जा रही निगम की बस आज सुबह समरकोट के नजदीक सेरी नाला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 22 लोग सवार थे इनमें 12 को हल्की चोटें आई हैं।
शिमला, जागरण संवाददाता। HRTC Bus Accident, हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। रोहड़ू से रिकांगपिओ जा रही निगम की बस आज सुबह समरकोट के नजदीक सेरी नाला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 22 लोग सवार थे, इनमें 12 को हल्की चोटें आई हैं। हादसे में जख्मी हुए सभी लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू भेजा गया है। डाक्टरों के अनुसार इन्हें हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी जाएगी। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं किसी तरह का जानी नुकसान नहीं है। बस हादसे के घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचा दिया गया। हादसा सुबह के वक़्त हुआ है जब एचआरटीसी के रिकांगपिओ डिपो की बस रोहड़ू से वापस जा रही थी।
परिवहन निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे व हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। गनीमत रही है कि बस सड़क से कुछ नीचे ही खाई में गिरी है, यदि उक्त स्पाट से आगे या पीछे हादसा होता तो बड़ा नुकसान भी हो सकता था।
नशाला गांव में जीप दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत
पतलीकूहल। नग्गर के समीप नशाला गांव में एक जीप सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे जंगल में जा गिरी। हादसे में चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जीत सिंह पुत्र अनी पाल सिंह निवासी नेपाल के रूप में हुई है। कुल्लू पुलिस अधीक्षक गुरुदेव शर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से वाहन चालक को जीप से निकाल कर कुल्लू अस्पताल पंहुचाया था। कुल्लू अस्पताल में पहुंचते ही चालक ने दम तोड़ दिया।