कांस्य पदक जीतने रोहित सम्मानित
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजा का तालाब के छात्र रोहित ने प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में 60 किलोग्राम भार में प्रदेश भर में तृतीय स्थान हासिल कर अपने स्कूल का गौरव बढ़ाया है। इससे स्कूल में ़खुशी की लहर है। शुक्रवार को वापिस स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्या सुशील कुमारी गौतम तथा स्टाफ व बच्चों ने रोहित का जोरदार स्वागत किया। प्रधानाचार्या ने रोहित को कांस्य पदक पहना कर सम्मानित किया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Oct 2018 05:31 PM (IST)Updated: Fri, 05 Oct 2018 05:31 PM (IST)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें