Move to Jagran APP

कैसे बढ़ेंगे उद्योग जब सड़कें ही कमजोर

सड़के विकास की भाग्य रेखाएं होती हैं लेकिन जब सड़कें ही बदहाल होंगी तो विकास की उम्मीद भी क्या होगी।

By Edited By: Published: Wed, 28 Nov 2018 09:47 PM (IST)Updated: Thu, 29 Nov 2018 11:15 AM (IST)
कैसे बढ़ेंगे उद्योग जब सड़कें ही कमजोर
कैसे बढ़ेंगे उद्योग जब सड़कें ही कमजोर

अश्वनी शर्मा, जसूर। सड़कें विकास की भाग्यरेखाएं होती हैं लेकिन जब ये ही बदहाल होंगी तो विकास की उम्मीद क्या होगी। कुछ ऐसा ही हाल है उपमंडल नूरपुर की पंचायत नागाबाड़ी के तहत नगलाहड़ में स्थित औद्योगिक क्षेत्र के लिए जाने वाले राजा का बाग-नगलाहड़ संपर्क मार्ग का। इस मार्ग पर दो पुलियां करीब तीन साल पहले ध्वस्त हुई थी, जो कि आज दिन तक नहीं बन पाई हैं।

loksabha election banner

साथ ही सड़क के कुछ भागों में गड्ढे पड़े गए हैं। विभाग ने ध्वस्त पुलियों की जगह वैकल्पिक रास्ता बनाकर वास्तुस्थिति से इतिश्री कर ली है। इससे न केवल लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है बल्कि नगलाहड़ में औद्योगिक इकाइयों को भी परिसरों में कच्चा माल पहुंचाने के लिए समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा है। यह संपर्क मार्ग 30 वर्ष पहले बनाया था और उसके बाद ही यहां औद्योगिक घरानों ने दस्तक दी थी। क्षेत्र में औद्योगिक घरानों को आकर्षित करने के लिए सड़क का विस्तारीकरण जरूरी है। इसके अलावा जटोली-कुट्टा-बरंडा, राजा का बाग ग्योरा वाया बासा व जसूर-छत्रोली संपर्क मार्ग भी जर्जर हाल में हैं।

नगलाहड़ में 10 औद्योगिक घरानों ने प्लांट लगाए थे। खस्ताहाल सड़क और क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति औद्योगिक घरानों को अपनी ओर आकर्षित नहीं कर पा रही है। -सुरजीत सेन, नगलाहड़।

दो पुलियां पिछले काफी समय से टूटी हैं। विभाग को शीघ्र इनकी सुध लेनी चाहिए। अगर उद्योग को बढ़ाना है तो सड़क का विस्तारीकरण जरूरी है। -केएस, नगलाहड़ बासा

ग्योरा, कुट बरंडा व जटोली कुट्टा मार्ग भी खस्ताहाल हैं। मार्ग पर गड्ढों की भरमार है। यहां वाहन चलाना किसी आफत से कम नहीं है। -विजय सेन, ग्योरा।

रेलवे लाइन जसूर से छत्रोली पेयजल भंडारण टैंक तक करीब एक किलोमीटर भाग गड्ढों से भरा हुआ है। सड़क में कोलतार का नामोनिशान नहीं है। विभाग जल्द मार्ग की हालत सुधारे। -बालकृष्ण, छत्रोली

राजाबाग-ग्योरा वाया नगलाहड़ संपर्क पुलिया बनाने के लिए टेंडर हो गया है। शीघ्र सड़क एवं पुलियों का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अन्य संपर्क मार्गों की हालत भी बजट का प्रावधान होने पर सुधार दी जाएगी। -दिनेश धीमान, अधिशाषी अभियंता लोनिवि नूरपुर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.