Move to Jagran APP

Dharamshala By Election: आठ प्रत्याशियों में सबसे अमीर निर्दलीय चौकस, जानिए कितनी हैं संपत्ति

धर्मशाला हलके में उपचुनाव के मैदान में उतरे आठ प्रत्याशियों में से सबसे अमीर निर्दलीय चौकस भारद्वाज हैं।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Tue, 01 Oct 2019 07:59 AM (IST)Updated: Tue, 01 Oct 2019 07:59 AM (IST)
Dharamshala By Election: आठ प्रत्याशियों में सबसे अमीर निर्दलीय चौकस, जानिए कितनी हैं संपत्ति
Dharamshala By Election: आठ प्रत्याशियों में सबसे अमीर निर्दलीय चौकस, जानिए कितनी हैं संपत्ति

धर्मशाला, मुनीष गारिया। धर्मशाला हलके में उपचुनाव के मैदान में उतरे आठ प्रत्याशियों में से सबसे अमीर निर्दलीय चौकस भारद्वाज हैं। इनके पास करीब चार करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। रईसी चल व अचल दोनों  संपत्तियों में झलकती है और महंगी गाड़ी में घूमना इनका शौक है। यही नहीं स्वाभिमान पार्टी के मनोहर लाल भी करीब डेढ़ करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

loksabha election banner

चौकस भारद्वाज के पास कोरेगांव मुंबई में तीन फ्लैट हैं। इसके अलावा घूमने-फिरने के लिए इन्होंने 45 लाख रुपये की बीएमडब्ल्यू कार व 15 लाख रुपये की इनोवा गाड़ी रखी है। इनकी चल व अचल करीब 3 करोड़ 79 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति है। दूसरे नंबर पर मनोहर लाल हैं और इनकी चल व अचल संपत्ति एक करोड़ 62 लाख रुपये से अधिक है। तीसरे स्थान पर कांग्रेस प्रत्याशी विजय इंद्र कर्ण हैं और इनकी चल व अचल संपत्ति 97 लाख रुपये है। इसके अलावा भाजपा प्रत्याशी विशाल नैहरिया करीब 85 लाख रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।

गाडिय़ों के शौकीन हैं राकेश चौधरी

निर्दलीय उम्मीदवार राकेश कुमार भी गाडिय़ों की शौकीन हैं। हालांकि उनकी संपत्ति अभी 70 लाख रुपये ही है, लेकिन उनके पास दोपहिया से लेकर ट्रैक्टर तक छह गाडिय़ां हैं। तीन कारें, एक बाइक, एक जीप व ट्रैक्टर इनके पास है।

संपत्ति का ब्योरा

  • चौकस भारद्वाज

कुल चल संपत्ति : 11,289,496

-नकदी : 1,00,000

-बचत : 39,30,000

बीएमडब्ल्यू कार : 45,00,000

इनोवा गाड़ी : 15,00,000

स्विफ्ट कार : 6,00,000

सोना : 6,59,496

पत्नी की चल संपत्ति : 41,28,770

नकदी  : 50,000

बचत : 31,50,000

गहने : 9,28,770

अचल संपत्ति

दोनों के नाम कोरेगांव मुंबई में 940 वर्ग फीट क्षेत्र में तीन फ्लैट हैं जिनकी कीमत : 2,25,00,000 रुपये हैं।

देनदारी : 25,00,000

  • सुभाष शुक्ला

कुल चल संपत्ति : 3,75,000

-नकदी : 15,000

-बचत : 2,60,000

सोना : 1,00,000

पत्नी के नाम चल संपत्ति

-नकदी : 5,000

-बचत : 1,45,000

सोना : 5,00,000

देनदारी : 10,00,000 रुपये।

  • राकेश चौधरी

कुल चल संपत्ति : 24,77,070

-नकदी : 2,00,000

-बचत : 9,47,000

वाहन : पांच

सुजुकी कार : 9 लाख

टाटा कार : 1,20,000

बाइक : 25,000

जीप : 50,000

ट्रैक्टर : 50,000

सोना : 1,85,000

पत्नी की कुल चल संपत्ति : 11,84,171

कुल चल संपत्ति : 3,75,000

-नकदी : 35,000

-बचत : 5,24,171

कार : 70,000

सोना : 5,55,000

अचल संपत्ति : 35,00,000

  • निशा कटोच

कुल चल संपत्ति : 3,26,000

-नकदी : 10,000

-बचत : 2,60,000

सोना : 53,000

पति की चल संपत्ति : 18,00,000

-नकदी : 10,000

-बचत : 10,00,000

वाहन : पांच गाडिय़ां

सोना : 260,000

अचल संपत्ति : 50,00,000

देनदारी : 17,50,000

  • पुनीष शर्मा पाधा

कुल चल संपत्ति : 2,80,000

-नकदी : 15,000

-बचत : 1,00,000

कार : 50, 000

बाइक : 15,000

सोना : 1,00,000

मां के नाम चल संपत्ति : 60,1,000

नकदी : 1,000

बचत : 1,00,000

गहने : 3,50,000

अचल संपत्ति : 85,00,000

देनदारी : 10,00,000

  • मनोहर लाल

कुल चल संपत्ति : 11,50,000

-नकदी : 50,000

-बचत : 5,40,000

कार : 4,00,000

स्कूटी : 60,000

गहने : 1,00,000

पत्नी की चल संपत्ति : 22,40,000

नकदी : 40,000

बचत : 19,00,000

गहने : 3,00,000

अचल संपत्ति : मनोहर लाल के नाम शिला चौक में एक होटल है, इसके अलावा भूमि भी है : 1,28,50,000 रुपये।

देनदारी : 3,26,000।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.