कांगड़ा में युवकों ने रेस्तरां में की तोड़फोड़
कागड़ा : कागड़ा में एक रेस्टोरेंट में कुछ युवकों ने खाना खाने के बाद सड़क से होटल पर प
By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Feb 2018 03:02 AM (IST)Updated: Mon, 05 Feb 2018 03:02 AM (IST)
कागड़ा : कागड़ा में एक रेस्टोरेंट में कुछ युवकों ने खाना खाने के बाद सड़क से होटल पर पथराव कर दिया। इस कारण होटल के शीशे टूट गए व अन्य संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने रेस्तरां मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक हुड़दंग मचाने वाले युवकों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। कागड़ा थाना प्रभारी देवानंद ने बताया कि रेस्टोरेंट मालिक नरेंद्र ने कागड़ा के ही चिन्मय गुप्ता, इशान शर्मा, आकाश कश्यप के खिलाफ तोड़फोड़, गाली ग्लौज करने व धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, अभी तक युवकों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें