Move to Jagran APP

बोले राम गोपाल, महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ी, तेल, डीजल, सिलेंडर के बढ़े मूल्यों से जीना दूभर

हिमाचल प्रदेश राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा ने अारोप लगाया कि कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है और इस सरकार ने आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है। महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं है।

By Richa RanaEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 08:41 AM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 08:41 AM (IST)
बोले राम गोपाल, महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ी,  तेल, डीजल, सिलेंडर के बढ़े मूल्यों से जीना दूभर
तेल डीजल और रसोई गैस सिलेंडर के भाव में लगातार हो रही।

ज्वालामुखी, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा ने अारोप लगाया कि कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है और इस सरकार ने आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है।

loksabha election banner

तेल डीजल और रसोई गैस सिलेंडर के भाव में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम आदमी परेशान हो गया है। तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से जरूरत के हर सामान के मूल्यों में बढ़ोतरी होगी। उन्होंने बताया कि इसका सीधा असर गरीब मजदूरों और आम आदमी पर होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा बड़े घरानों के लोगों के साथ मिलकर देश में महंगाई बढ़ा रही हैं। महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं है।

आज आम आदमी फल और सब्जी तक नहीं खरीद सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकटकाल में वैसे ही लोग आर्थिक दृष्टि से बुरी तरह से पिछड़ गए हैं। उसके बावजूद सरकार आए दिन तेल डीजल के रेट में बढ़ोतरी कर रही है। रसोई गैस सिलेंडर की कीमत कई बार बढ़ाई गई हैं यहां तक की खाद्य पदार्थ भी आज आम आदमी की पहुंच से दूर होते जा रहे हैं। राशन फल सब्जी की महंगाई से आम आदमी बुरी तरह से टूट चुका है।

उन्होंने कहा कि महंगाई पर नियंत्रण करने के बजाय केंद्र की सरकार और प्रदेश की जयराम सरकार बुरी तरह से असफल हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में थी तो महंगाई पर पूरी तरह से नियंत्रण था परंतु आज देश का अन्नदाता न्याय और अधिकार के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहा है।

युवाओं के साथ नौकरी देने के नाम पर भाजपा ने विश्वासघात किया है यही वजह है कि आज देश का युवा दर-दर की ठोकरें खा रहा है। गरीब लोग किसान लोग आज कर्ज़ों से तंग आकर खुदकुशी करने की कगार पर पहुंच गए हैं देश के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं परंतु सरकार सिर्फ अपनी जिद पर अड़ी हुई है अमीर लोग और अमीर होते जा रहे हैं।

गरीब लोगों को दो वक्त की रोटी नसीब नहीं हो रही है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के पांच विधायकों को निलंबित किए जाने पर भी दुख प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार तानाशाही रवैया अख्तियार किए हुए हैं जो कि लोकतंत्र के लिए सही नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.