रेनबो स्कूल के विद्यार्थियों ने जर्मन भाषा में बताई देश की संस्कृति
संवाद सहयोगी, भवारना : जर्मन रागा बुंड लाइव कॉन्सर्ट एशियाई देशों पाकिस्तान, श्रीलंका व भारत
संवाद सहयोगी, भवारना : जर्मन रागा बुंड लाइव कॉन्सर्ट एशियाई देशों पाकिस्तान, श्रीलंका व भारत के कई शहरों में ग्योथे ने पेश किया। पंद्रह नवंबर को दिल्ली पब्लिक स्कूल इंदिरापुरम गाजियाबाद में ग्योथे संस्था ने इसका आयोजन किया। इसमें नॉर्थ इंडिया के 22 स्कूलों ने भाग लिया। इन स्कूलों में हिमाचल के रेनबो वर्ल्ड स्कूल भवारना और रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां के पांच बच्चों आयुष, साहिल, युवराज, ऋषभ व धैर्य ने भाग लिया। इन विद्यार्थियों ने नॉर्थ इंडिया से आए 22 स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ अपनी सभ्यता एवं संस्कृति के बारे में जर्मन भाषा में आदान-प्रदान और जर्मन गानों पर नृत्य किया। सभी बच्चे इसके बाद ग्योथे इंस्टिट्यूट जर्मन एंबेसी में घूमने गए। वहां विद्यार्थियों ने जर्मन लाइब्रेरी में जर्मन कल्चर के बारे में पढ़ा और आधुनिक जानकारी ली। जर्मन लैंग्वेज प्रोजेक्ट मैनेजर कविता छाबड़ा ने विद्यार्थियों को उपहार दिए। स्कूल के अध्यक्ष डॉ. छवि कश्यप ने बताया कि यह गर्व की बात है कि जर्मन भाषा को विद्यार्थी सीख रहे हैं। प्रबंधक रवि जंबाल, प्रधानाचार्य मीरा भाटिया ने प्रतिभागी बच्चों व जर्मन भाषा के शिक्षक रविंद्र ¨सह को इसके लिए बधाई दी है।