नेशनल जिम्नास्टिक में छाए रेनबो के खिलाड़ी
रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां के छात्रों ने सीबीएसई नेशनल जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। लड़कियों की अंडर 17आयु वर्ग प्रतियोगिता में परिधि ,रिधि, स्नेहा, कामाक्षी ने दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया। इस टीम को आल राउंड द्वितीय टीम भी घोषित किया गया । पब्लिक स्कूल इलाहाबाद प्रयागराज में आयोजित नेशनल जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में लड़कों की अंडर-19 आयु वर्ग प्रतियोगिता में शौर्य, अंडर 17 आयु वर्ग में आदित्य ,तरुण ,दिवां
जागरण संवाददाता, नगरोटा बगवां : रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां के बच्चों ने सीबीएसई नेशनल जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रतिभा का लोहा मनवाया। लड़कियों की अंडर 17आयु वर्ग प्रतियोगिता में परिधि, रिधि, स्नेहा, कामाक्षी ने रजत पदक हासिल किया। इस टीम को ऑलराउंड द्वितीय टीम भी घोषित किया गया। पब्लिक स्कूल इलाहाबाद प्रयागराज में आयोजित नेशनल जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में लड़कों की अंडर-19 आयु वर्ग प्रतियोगिता में शौर्य, अंडर 17 आयु वर्ग में आदित्य, तरुण, दिवांशु, अभिनव, अंडर 14 आयु वर्ग में लक्ष्य, मोहिल, साहिल, पारिन, अंडर 11 आयु वर्ग में वैदिक कश्यप ने करतब दिखाते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। लड़कियों की अंडर 14 आयु वर्ग में सानवी, अर्पिता, श्रेया, इशिता, अंडर 11 आयु वर्ग में एंजल, आरोही, अनीशा, मुदिता ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। स्कूल के ¨प्रसिपल डॉ. छवि कश्यप तथा रेनबो वर्ल्ड स्कूल की ¨प्रसिपल मीनाक्षी कश्यप ने विजेता खिलाड़ियों को इनाम बांट प्रोत्साहित किया। मीनाक्षी कश्यप ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों में आत्मविश्वास की भावना जागृत होती है एवं शारीरिक विकास होता है। उन्होंने कोच अजय राज और मनमोहन को भी बधाई दी।