Himachal Weather Update: धर्मशाला में भारी बारिश, इन पांच जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी
हिमाचल प्रदेश में रविवार सुबह के बाद धर्मशाला और शिमला में बारिश शुरू हो गई। ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश से प्रदेशभर में ठंडक बढ़ गई है।
धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में रविवार सुबह के बाद धर्मशाला और शिमला में बारिश शुरू हो गई। ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश से प्रदेशभर में ठंडक बढ़ गई है। शनिवार को शिमला में प्रदेश में सबसे अधिक पांच मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ओले भी गिरे। सोलन व सिरमौर समेत दोपहर बाद चंबा, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर व ऊना जिला में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के अन्य अन्य स्थानों में भी बादल छाए हुए हैं और बूंदाबांदी हो रही है।
प्रदेश में ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी होने के कारण ठंडक बढ़ गई है और मौसम में एकदम से तबदीली हुई है। मौसम विभाग ने 27 सितंबर तक प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में वर्षा की संभावना जताई है। हमीरपुर और कांगड़ा में कच्चे मकानों और गोशाला को नुकसान पहुंचा है। 25 और 26 सितंबर को प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में वर्षा की संभावना जताई गई है। शनिवार को भी शिमला में शनिवार को सुबह से बादल छाए रहे और दोपहर बाद बहुत तेज वर्षा हुई। इसके कारण कुछ देर के लिए नालों में पानी बहुत अधिक बढ़ गया।
कहां, कितना रहा तापमान
- स्थान,न्यूनतम,अधिकतम
- शिमला,14.7,23.0
- धर्मशाला,17.2,24.6
- सुंदरनगर,17.1,31.5
- भुंतर,15.6,30.6
- कल्पा,9.8,21.0
- ऊना,21.2,33.5
- सोलन,15.8,29.0
- बिलासपुर,22.4,32.5
- हमीरपुर,22.2,32.0