Move to Jagran APP

Himachal Weather Update: 11 फरवरी से फ‍िर सक्रिय होंगी पश्‍िचमी हवाएं, बारिश और बर्फबारी की संभावना

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फ‍िर करवट बदल सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 11 फरवरी से प्रदेश में फ‍िर से पश्‍िचमी हवाएं सक्रिय हो जाएंगी।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sun, 09 Feb 2020 11:44 AM (IST)Updated: Sun, 09 Feb 2020 02:59 PM (IST)
Himachal Weather Update: 11 फरवरी से फ‍िर सक्रिय होंगी पश्‍िचमी हवाएं, बारिश और बर्फबारी की संभावना
Himachal Weather Update: 11 फरवरी से फ‍िर सक्रिय होंगी पश्‍िचमी हवाएं, बारिश और बर्फबारी की संभावना

धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फ‍िर करवट बदल सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 11 फरवरी से प्रदेश में फ‍िर से पश्‍िचमी हवाएं सक्रिय हो जाएंगी। इस दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। बताया जा रहा है 11 के बाद 12 फरवरी को भी मौसम खराब रहेगा। इसके बाद 13 और 14 फरवरी को मौसम साफ रह सकता है। दो दिनों से पड़ी लगातार धूप के कारण तापमान में कुछ सुधार हुआ है।

loksabha election banner

कड़ाके की ठंड से लोगों को कुछ हद तक राहत मिली है। हालांकि, जनजातीय क्षेत्रों में अभी हालात में ज्‍यादा सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। अब फ‍िर से मौसम के करवट बदलने से लोगों की मुश्किलें दोबारा बढ़ सकती हैं। जनजातीय जिला लाहुल-स्‍पीति, किन्‍नौर व पांगी क्षेत्र में भारी बर्फबारी के कारण कई सड़कें बंद हैं, जिन्‍हें खोलने का कार्य लगातार जारी है। लेकिन बार बार मौसम बदलने से मार्ग बहाली का कार्य भी प्रभावित हो रहा है।

जिला किन्नौर में दो माह से हो रही बर्फबारी से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। बर्फबारी के कारण विभिन्न विभागों को भी करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि जिले में अब धीरे-धीरे मौसम सामान्य होने लगा है, लेकिन कई संपर्क मार्ग अभी तक भी प्रभावित हैं। उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिले में हुई बर्फबारी से लोक निर्माण को सात करोड़ व जल शक्ति विभाग को छह करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। जिले के चार संपर्क मार्गों को बहाल करने का काम जारी है।

विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है। हॉर्टिकल्चर और एग्रीकल्चर विभाग को भी 25 लाख का नुकसान हुआ है। रिब्बा गांव में आए ग्लेशियर से सेब के पौधों को काफी नुकसान हुआ है। उपायुक्त गोपाल चंद ने बताया कि बर्फबारी से जिले में 20 घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। 26 मकानों को आंशिक रूप से नुकसान हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.