Move to Jagran APP

राहुल गांधी के बाद प्रियंका भी आएंगी हिमाचल, करेंगी जनसभा

Rahul gandhi Rally seven march कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल के बाद पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी हिमाचल आएंगी।

By Edited By: Published: Sun, 03 Mar 2019 07:56 PM (IST)Updated: Mon, 04 Mar 2019 04:35 PM (IST)
राहुल गांधी के बाद प्रियंका भी आएंगी हिमाचल, करेंगी जनसभा
राहुल गांधी के बाद प्रियंका भी आएंगी हिमाचल, करेंगी जनसभा

धर्मशाला, जेएनएन। शाहपुर हलके के चंबी मैदान में सात मार्च को होने वाली कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दोपहर बाद करीब दो बजे पहुंचेंगे। वे संसदीय क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों, कांग्रेस पदाधिकारियों व सदस्यों को संबोधित करेंगे। राहुल की रैली के बाद मार्च के अंत में प्रियंका गांधी भी हिमाचल में रैली करेंगी। इस बाबत कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने रविवार को परिधि गृह धर्मशाला में रैली की तैयारियों के संबंध में बैठक की।

loksabha election banner

बैठक में पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, कांग्रेस लोकसभा प्रभारी गुरकीरत कोटली व नगर निगम धर्मशाला के महापौर देवेंद्र जग्गी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। कुलदीप राठौर ने कहा कि रैली में भीड़ जुटाने के लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कहा कि प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों में राहुल गांधी की रैलियां होंगी। बकौल राठौर, मार्च अंत तक कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हिमाचल दौरे पर आएंगी और जनसभा को संबोधित करेंगी। रैली के लिए समय व स्थान अभी निर्धारित किया जा रहा है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने वाले लोगों को रैलियों में पहुंचने के लिए दबाव बना रही है। कुलदीप सिंह राठौर ने पुलवामा हमले की निंदा की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.