रास्ता रोक मारपीट करने पर मां व बेटे पर मामला दर्ज
लगडू के देवगांव निवासी कर्म सिंह ने एक व्यक्ति और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Jul 2020 08:23 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2020 08:23 PM (IST)
संवाद सहयोगी, ज्वालामुखी : लगडू के देवगांव निवासी कर्म सिंह ने एक व्यक्ति और उसकी मां के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज करवाई है। कर्म सिंह ने बताया कि जब वह घर की तरफ जा रहा था तो उसके गांव के प्रवीण कुमार ने रास्ता रोककर मारपीट की। स्थानीय लोगों ने उसे छुड़ाया। उसके बाद वह घर पहुंचा तो प्रवीण की मां ने उसे जान से मारने की धमकी देकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। पुलिस ने कर्म सिंह की शिकायत के बाद मां व बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी ज्वालामुखी तिलक राज शांडिल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें