शाहपुर के युवा गायक अरुण के पंजाबी गाने बेकद्रा ने मचाई धूम
अरुण शाहपुर में नाव्या म्यूजिक एकेडमी चलाकर युवाओं को संगीत व गायकी की शिक्षा प्रदान कर रहा है।
शाहपुर, जेएनएन : शाहपुर का 20 वर्षीय अरुण इन दिनों बेहतरीन गायकी के दम पर पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में छाया हुआ है। शाहपुर के गांव जोल के निवासी अरुण के पंजाबी गाने बेकद्रा को हिमाचल ही नहीं, बल्कि पंजाब में भी खूब पसंद किया जा रहा। अब तक हजारों लोग इस गाने को पसंद व शेयर कर चुके हैं।
अरुण वर्तमान में धर्मशाला डिग्री कॉलेज में स्नातक कर रहा है। वह सुबह शाम शाहपुर में नाव्या म्यूजिक एकेडमी चलाकर युवाओं को संगीत व गायकी की शिक्षा प्रदान कर रहा है। अरुण के पिता पूर्व सैनिक हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। उन्हें गायकी का बचपन से ही शौक रहा है। शाहपुर स्कूल में संगीत की शिक्षा हासिल करने के बाद उनका यह शौक जनून बन गया है। अरुण का यह पहला गीत है तथा इसे पठानकोट के
कुमार लक्की, शुभम व अरुण ने मिलकर लिखा है। इसे संगीत राकेश म्यूजिक कंपनी पठानकोट ने दिया है। गाने का फिल्मांकन ऊना व धर्मशाला के खड़ोता में किया गया है।
अमन व काजल ने बतौर कलाकार इसमें काम किया है। अरुण का कहना है कि वह जल्द ही दूसरा गाना लेकर आ रहे हैं। इस गाने को काफी पसंद किया गया है। अरुण ने यह गाना अपने यूट्यूब चैनल पर
लांच किया है।