Move to Jagran APP

लोहड़ी पर्व पर परागपुर आएंगे पंजाबी गायक शैरी मान

पंजाब के मशहूर गायक शेरी मान 13 जनवरी को लोहड़ी हिमाचल प्रदेश के धरोहर गांव परागपुर में मनाएंगे। वहीं उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने भी प्रदेश वासियों को इस बार की लोहड़ी परागपुर में मनाने का न्योता दे दिया है। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि वह देश के प्रथम घोषित धरोहर गांव परागपुर को पर्यटन की ²ष्टि से आगे ले जाना चाहते हैं इसलिए इस बार 13 जनवरी को लोहड़ी के उपलक्ष्य पर पंजाब के मशहूर गायक शेरी मान को बुलाया है। उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Jan 2019 06:44 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jan 2019 06:44 PM (IST)
लोहड़ी पर्व पर परागपुर आएंगे पंजाबी गायक शैरी मान
लोहड़ी पर्व पर परागपुर आएंगे पंजाबी गायक शैरी मान

संवाद सहयोगी, देहरा : धरोहर गांव परागपुर में 13 जनवरी को लोहड़ी पर्व पर होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम में पंजाबी गायक शैरी मान लोगों का मनोरंजन करेंगे।

loksabha election banner

उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा धरोहर गांव पर्यटन की दृष्टि से आगे बढ़े, इसके लिए प्रपोजल तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो पहले लोहड़ी का कार्यक्रम परागपुर में होता रहा है, वह एक औपचारकिता मात्र के लिए होता रहा है। उन्होंने प्रदेश की जनता से कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया है। वहीं पंजाबी गायक शैरी मान ने भी यूट्यूब के माध्यम से उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर का धन्यवाद भी किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.