School Bus Accident in Himachal Pradesh : ऊना के लमलैहड़ी में छात्रों से भरी निजी स्कूल की बस खाई में गिरी, 12 घायल, देखें वीडियो
School Bus Accident in Lamlaihari पुलिस थाना ऊना के तहत लमलैहड़ी में एक निजी स्कूल की छात्रों से भरी बस खाई में गिर गई है। बस में सवार करीब 12 छात्र घायल हुए हैं। बस पलटने का कारण ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।
ऊना, संवाद सहयोगी। School Bus Accident in Lamlaihari, पुलिस थाना ऊना के तहत लमलैहड़ी में एक निजी स्कूल की छात्रों से भरी बस खाई में गिर गई है। बस में सवार करीब 12 छात्र घायल हुए हैं। बस पलटने का कारण ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। इनमें तीन बच्चों की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस थाना ऊना के तहत लमलैहड़ी में गिरी निजी स्कूल की बस। इस दुर्घटना में 12 स्टूडेंट घायल हुए हैं।#LamlaihariBusAccident#UnaPolice#HPPolice@JagranNews @SatishChandan1 @Basan07851348 pic.twitter.com/nYmNBdUKLQ
— Virender Thakur (@VirenderKthakur) August 12, 2022
स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया गया है। यहां पर पूरा माहौल बच्चों की चीखोपुकार से गमगीन बना हुआ है। हादसे की सूचना के बाद स्कूल प्रबंधन के पदाधिकारी भी अस्पताल पहुंचे हैं। सभी घायल बच्चों का इलाज अस्पताल में जारी है।
पुलिस थाना ऊना के तहत लमलैहड़ी में गिरी निजी स्कूल की बस। इस दुर्घटना में 12 स्टूडेंट घायल हुए हैं।#LamlaihariBusAccident#UnaPolice#HPPolice@JagranNews
@Basan07851348 pic.twitter.com/B9XTKU57Xk— Virender Thakur (@VirenderKthakur) August 12, 2022
ऊना अस्पताल में उपचाराधीन निजी स्कूल का छात्र।
स्कूल प्रबंधक ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ब्रेक फेल होने के चलते बस खाई में जा गिरी। स्कूल से छुट्टी के बाद बस बच्चों को घर छोडऩे जा रही थी। लमलैहड़ी के पास ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। राहगीरों सहित आसपास के लोगों ने राहत कार्य करते हुए घायल बच्चों को ऊना अस्पताल एंबुलेंस से पहुंचाया। यहां तीन को ज्यादा चोटें आई हैं। बच्चों के अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक टीम उपचार में जुट गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस थाना ऊना के तहत लमलैहड़ी में गिरी निजी स्कूल की बस। इस दुर्घटना में 12 स्टूडेंट घायल हुए हैं। अस्पताल पहुंचा प्रशासनिक अमला।#LamlaihariBusAccident#UnaPolice#HPPolice@JagranNews
@Basan07851348 pic.twitter.com/dzd5NIQELR— Virender Thakur (@VirenderKthakur) August 12, 2022
क्या कहते हैं अधिकारी
एएसपी प्रवीन कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
पुलिस थाना ऊना के तहत लमलैहड़ी में गिरी निजी स्कूल की बस। इस दुर्घटना में 12 स्टूडेंट घायल हुए हैं। अस्पताल में बयान दर्ज करती पुलिस।#LamlaihariBusAccident#UnaPolice#HPPolice@JagranNews
@Basan07851348 pic.twitter.com/9pOu5tJXR1— Virender Thakur (@VirenderKthakur) August 12, 2022
कुछ रोज पहले भी पलटी थी मिनी बस
कुछ रोज पहले इसी स्कूल की मिनी बस नजदीकी रामपुर में नाले में गिर गई थी, जिसमें कुछ बच्चों को चोटें आई थी। अब चंद रोज में ही इसी स्कूल की दूसरी बस का पलटना स्कूल प्रबंधन की बच्चों को दी जा रही ट्रांसपोर्ट व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा रही है।
सीएम ने दुख जताया
बस हादसे पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया
ऊना के लमलैहड़ी में स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त होने वाली खबर से चिंतित हूं।
इस हादसे में घायल हुए बच्चों को स्वास्थ्य लाभ शीघ्र प्राप्त हो, ईश्वर से यही कामना करता हूं।— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) August 12, 2022