Move to Jagran APP

नामों में उलझने की बजाय सुधार की जरूरत

पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार 2019 के लोकसभा चुनावों में पहले से अधिक बहुमत से दोबारा सत्तासीन होगी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Oct 2018 11:46 PM (IST)Updated: Mon, 22 Oct 2018 11:46 PM (IST)
नामों में उलझने की बजाय सुधार की जरूरत
नामों में उलझने की बजाय सुधार की जरूरत

संवाद सहयोगी, पालमपुर :

prime article banner

शहरों के नाम बदलने में उलझने के बजाय उनमें सुधार लाने की जरूरत है। कुछ शहरों का अपना ऐतिहासिक महत्व है ऐसे में सरकार को अपने स्तर पर निर्णय करना चाहिए। यह बात पालमपुर में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कही। उन्होंने कहा कि सरकार को अधिकार है कि किसी भी शहर को नाम बदल सकते हैं। नया नाम रखे या ऐतिहासिक नाम रखे। योजनाओं के नाम भी बदले जाते हैं। बजाए इसमें उलझने के इसमें सुधार लाने की जरूरत है। शिमला का नाम बदलने बारे उन्होंने कहा कि इस पर सरकार व प्रदेश के लोग निर्णय कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार 2019 के लोकसभा चुनावों में पहले से अधिक बहुमत से दोबारा सत्तासीन होगी। एनडीए गठबंधन की ही जीत होगी। जबकि विपक्ष की एकजुटता को लेकर बन रहा महागठबंधन कभी सफल नहीं होगी। प्रदेश सरकार के आठ माह के कार्यकाल बारे प्रश्न पर उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार के आठ माह के कार्यकाल का आंकलन सही नहीं है। फिर भी प्रदेश सरकार ने सही दिशा में चलने को बेहतर प्रयास किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सत्ता संभालने के बाद पहले बजट में 32 घोषणाएं की हैं। आशा है कि जैसे जैसे योजनाएं धरती पर उतरेंगी , उनका लाभ लोगों को मिलेगा। कुछ फैसले सराहनीय रहे हैं। बुढ़ापा पेंशन की आयु को 80 वर्षों से कम कर 70 करने से हजारों लोगो को लाभ पहुंचा है। मुख्यमंत्री युवा स्वावलंबन योजना के तहत भी युवाओं को रोजगार से अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। यह योजना भी सफल होगी। बोर्ड की नियुक्तियों में हो रहे विरोध पर उन्होंने कहा कि लंबी लाइन है मगर सभी को चेयरमैन पद पर नियुक्त नहीं किया जा सकता। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद की बातों बारे पूछने पर उन्होंने कहा कि ऐसी कोई सूचना मेरे पास नहीं आई है। प्रदेश अध्यक्ष बेहतर कार्य कर रहे हैं तथा उनके नेतृत्व में भाजपा प्रदेश की चारों संसदीय क्षेत्रों में विजय हासिल करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK