पालमपुर में आवासीय बैठक में बनाई चुनावी रणनीति
भाजपा मंडल पालमपुर की दो दिवसीय आवासीय बैठक मंडल अध्यक्ष संजीव सोनी की अध्यक्षता में शुरू हुई।
जेएनएन, पालमपुर। भाजपा मंडल पालमपुर की दो दिवसीय आवासीय बैठक मंडल अध्यक्ष संजीव सोनी की अध्यक्षता में शुरू हुई। इसमें मंडल पदाधिकारी, प्रदेश व जिला कार्यसमिति सदस्य व विभिन्न मोर्चो और प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व संयोजक शामिल हुए। बैठक में 21 अक्टूबर को जसूर में होने वाली ग्राम केंद्र प्रभारियों की बैठक में पर भी चर्चा की गई। वहीं संगठन को मजबूती प्रदान करने पर रणनीति तैयार की गई।
वीरवार को दूसरे दिन की आवासीय बैठक में सांसद शांता कुमार कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। इस मौके पर पूर्व विद्यायक दूलो राम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र ठाकुर, मंडल महामंत्री विजय भट्ट, मान चंद, कश्मीर चंदेल, सुदर्शन जंबाल, अमरजीत सिंह, असीम शर्मा, तनु राणा, अजय वालिया, विस्तारक अनिल कुमार, अमिता राणा, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शम्मी अख्तर, महिला मोर्चा से अमिता शर्मा, कमलेश शर्मा, कांता ठाकुर, सुदेश अवस्थी, चंद्रेश कुमारी, शेर सिंह, अशोक राणा, प्रीतम बंधु सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कुलदीप राणा