डमटाल में पुलिस थाना बनाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
पुलिस चौकी डमटाल को थाना बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांट खुशी का इजहार किया। इस मौके पर डमटाल ट्रक यूनियन
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 09:14 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 09:14 PM (IST)
संवाद सहयोगी, डमटाल : पुलिस चौकी डमटाल को थाना बनाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांट खुशी का इजहार किया। डमटाल ट्रक यूनियन अध्यक्ष मस्तराम, जीतराम जीतू, सर्वजीत कटोच, होशियार ¨सह, डमटाल विकास मंच समिति प्रधान बृजमोहन नैयर, गुलशन शर्मा ने कहा चौकी को पुलिस थाना बनाना क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा, क्योंकि ये क्षेत्र पंजाब की सीमा से सटे होने के कारण नशीले पदार्थो के लिए काफी बदनाम है तथा अब थाना बनने से इन गतिविधियों पर अंकुश लगाना संभव हो सकेगा। 15 अगस्त को विधायक रीता धीमान के आग्रह पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पुलिस चौकी डमटाल को थाना बनाने की घोषणा की थी व छह महीने में ही घोषणा को अमलीजामा पहनाया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें