विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Liquor Recovered in Barmana : बरमाणा में पुलिस ने अवैध देसी शराब की 534 पेटियां पकड़ीं, तीन गिरफ्तार

By Virender KumarEdited By:
Published: Thu, 18 Nov 2021 05:17 PM (IST)

Liquor Recovered in Barmana जिला पुलिस बिलासपुर ने बुधवार देर शाम बरमाणा में देसी शराब की एक बड़ी अवैध खेप ...और पढ़ें

बरमाणा में पुलिस ने अवैध देसी शराब की 534 पेटियां पकड़ीं । जागरण
बरमाणा में पुलिस ने अवैध देसी शराब की 534 पेटियां पकड़ीं । जागरण

बिलासपुर, जागरण संवाददाता। Liquor Recovered in Barmana, जिला पुलिस बिलासपुर ने बुधवार देर शाम बरमाणा में देसी शराब की एक बड़ी अवैध खेप पकडऩे में सफलता पाई है। यह शराब सोलन जिला से मंडी पहुंचाई जानी थी, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से बीच रास्ते में ही पकड़ ली गई है। ट्रक में तीन लोग थे जिन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह मामला बुधवार देर शाम का है। एक ट्रक बरमाणा होकर मंडी की तरफ जा रहा था और इस दौरान पुलिस ने उन्हें बीच राह में रोक लिया। पुलिस की टीम ने जब चालक से ट्रक में रखे सामान की जानकारी मांगी तो वह घबरा गया। इसके बाद ट्रक की तलाशी लेने पर ट्रक में 534 बाक्स देसी शराब के मिले। बाक्स में रखी गई बोतलों की कुल संख्या 6408 बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि वाहन में तीन लोग चालक संजीव कुमार और दो अन्य मंजीत ङ्क्षसह व शक्ति ङ्क्षसह भी मौजूद थे। तीनों बिलासपुर के झंडूता क्षेत्र के बेहनां जट्टां के निवासी हैं। चालक के पास केवल ड्राइविंग लाइसेंस था और कोई खास दस्तावेज नहीं मिल सका। उन्होंने बताया कि ट्रक में टाइलें लदी हैं। हालांकि ट्रक के मालिक का नाम अभी हमीरपुर जिला के बड़सर क्षेत्र से अमरजीत बताया जा रहा है, लेकिन उनके द्वारा ट्रक को बेचने की बात सामने आ रही है। यह ट्रक 16 नवंबर को घाघस पहुंच गया था और 17 नवंबर को यहां से आगे जा रहा था। सामान सोलन में ही दूसरे ट्रक से स्थानांतरित किया गया था। उसके बाद कोई अन्य चालक इस ट्रक को घाघस तक लेकर आया और उसके आगे संजीव कुमार लेकर जा रहा था। जब ट्रक सोलन से यहां आ रहा था तो नंबर प्लेट पर काले रंग की पट्टी लगाई हुई थी।

एसपी बिलासपुर एसआर राणा ने बताया कि अभी वह मामले की छानबीन कर रहे हैं। पूछताछ के दौरान तीनों ने जुर्म कबूल किया है।