विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दो भाइयों को सार्वजनिक रूप से लड़ाई-झगड़ा करना पड़ा महंगा, पुलिस ने किए गिरफ्तार

By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
Published: Tue, 09 Nov 2021 11:30 AM (IST)

Una Crime News अम्ब के थड़ा गांव में आपसी विवाद में घर में लड़ाई-झगड़ा कर रहे दो भाइयों को हवालात ...और पढ़ें

अम्ब में आपसी विवाद में घर में लड़ाई-झगड़ा कर रहे दो भाइयों को हवालात की हवा खानी पड़ी।
अम्ब में आपसी विवाद में घर में लड़ाई-झगड़ा कर रहे दो भाइयों को हवालात की हवा खानी पड़ी।

अम्ब, संवाद सहयोगी। Una Crime News, अम्ब के थड़ा गांव में आपसी विवाद में घर में लड़ाई-झगड़ा कर रहे दो भाइयों को हवालात की हवा खानी पड़ी। आरोपित सुखविंदर लाल व जितेंद्र कुमार निवासी थड़ा रविवार रात को शराब पीकर एक-दूसरे के साथ उलझ पड़े। बताया जा रहा है कि आरोपित इतने गुस्से में थे कि एक-दूसरे को मारने पर उतारू हो गए थे। स्वजन के बीच बचाव व समझाने के बाद भी आरोपित नहीं माने, तो मजबूरन उन्हें पुलिस बुलानी पड़ी, लेकिन आरोपित पुलिस के समझाने पर भी राजी नहीं हुए और एक-दूसरे के साथ झगड़ते रहे। इसके चलते पुलिस ने किसी अनहोनी के अंदेशे से दोनों आरोपित भाइयों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया।

एसडीपीओ अम्ब आइपीएस इल्मा अफरोज ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आपस में लड़ाई-झगड़ा करने के आरोप में दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया था, जिन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

चिट्टे के साथ पकड़े आरोपित 16 तक न्यायिक हिरासत पर भेजे

अम्ब। कलरूही में चिट्टे के साथ पकड़े तीनों आरोपित युवकों को कोर्ट ने 16 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में बनगढ़ जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपितों का रिमांड खत्म होने के पर सोमवार को कोर्ट में पेश किया था।

बुधवार आधी रात करीब पौने तीन बजे पुलिस ने आरोपित विशाल कुमार निवासी बमलेहड़ तहसील नादौन, सुमन शर्मा निवासी जंदली राजपूतां तहसील नादौन व राजीव शर्मा निवासी खगल तहसील व जिला हमीरपुर को 12.44 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा था। पुलिस की टीम जब मुबारिकपुर से गश्त कर वापस अम्ब की ओर आ रही थी, तो तीनों आरोपित कलरूही वर्षाशालिका के अंदर बैंच पर बैठे हुए थे। आरोपितों को पुलिस ने देखकर वहां जांच की तो इनमें से एक आरोपित ने अपने हाथ में एक काला बैग पकड़ रखा था। उसकी तलाशी के दौरान पुलिस को 12.44 ग्राम चिट्टा और बैंच की बीच साइड में 10 रुपये का जला हुआ नोट, एक सीरिंज व जला हुआ फायल पेपर बरामद हुआ था। एसडीपीओ अम्ब आइपीएस इल्मा अफरोज पुलिस ने कहा कि आरोपित युवकों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने आरोपितों को 16 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा है।